Border Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पिछड़ने के बाद टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए कंगारू टीम को 295 रनों से मात दी। इस मैच ने अब रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे देखकर पूरी दुनिया के फैंस खुश होंगे। दरअसल पर्थ स्टेडियम में चार दिन तक चले मैच में कुल 96,463 दर्शक आए।
इस तरह से यह टेस्ट ऑप्टस स्टेडियम में सबसे ज्यादा दर्शकों द्वारा देखा जाने वाला टेस्ट मैच बन गया है। पर्थ स्टेडियम में पहले और दूसरे दिन किसी भी टेस्ट मैच में दर्शकों की उपस्थिति का रिकॉर्ड बना, जिसमें क्रमशः 31,302 और 32,368 दर्शकों ने मैच देखा।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: दूसरे टेस्ट में नंबर तीन पर शुभमन गिल नहीं तो कौन? इस खिलाड़ी का नाम सबसे आगे
टिकटों की बिक्री में बढ़ोतरी
मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज की टिकटों की बिक्री 2018-19 के भारत दौरे की तुलना में 2.5 गुना ज्यादा हुई है। पहला मैच जबरदस्त से हिट होने के बाद एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में भी फैंस की भारी भीड़ आने का अनुमान है। इसकी वजह से फैंस आगे के मैचों की एडवांस में टिकट खरीदने पर जोर दे रहे हैं।
मैच का टीवी पर भी जलवा
पर्थ टेस्ट के पहले तीन दिनों के खेल ने टीवी रेटिंग पर भी अपना दबदबा बनाए रखा, जिसमें सात सेशन के खेल को औसतन एक मिलियन दर्शकों से ज्यादा लोगों ने देखा। इसमें पहले दिन के तीसरे सेशन का भी खेल शामिल है, जिसे रिकॉर्ड 1.6 मिलियन लोगों ने देखा। पिछले सीजन में पाकिस्तान के खिलाफ पर्थ टेस्ट के पहले तीन दिनों में दर्शकों की औसत दैनिक संख्या में 30% की वृद्धि हुई थी।
यह पहली बार था जब फैंस टेस्ट क्रिकेट को स्ट्रीम कर रहे थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के डिजिटल चैनलों में जुड़ने वाले लोगों में भी बढ़ोतरी देखी गई, जिसमें टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के अंदर 2.7 मिलियन लोग और ग्लोबली 8.4 मिलियन यूजर्स शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: विराट नहीं बने कप्तान तो इस खिलाड़ी को मिल सकती है RCB की कमान, गेंद-बल्ले दोनों से करता है धमाल
संबंधित खबरें
रोहित-विराट की जोड़ी अब 4 नवंबर को मैदान पर आएगी नजर, फैंस को करना होगा 1 महीने का इंतजार
40 mins agoMS Dhoni की वजह से वेस्टइंडीज ने जीता तीसरा वनडे? ऐतिहासिक जीत के बाद शाई होप ने किया बड़ा खुलासा
46 mins agoIND vs WI: तीसरे वनडे में मिली हार के ये 5 खिलाड़ी हैं जिम्मेदार, सीरीज जीतने का मजा हुआ खराब
3 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद क्या बोले शुभमन गिल? बताई मैच गंवाने की असली वजह
11 hrs agoIND vs WI: शाई होप की 162 रनों की पारी से भारत को मिली शिकस्त, वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
12 hrs agoIND vs WI: शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, लगातार दूसरा शतक जड़कर बनाए 3 बड़े कीर्तिमान
12 hrs agoIndia vs Brazil: भारतीय फुटबॉल टीम को मिली करारी शिकस्त, ब्राजील ने 4-0 से हराकर दर्ज की जीत
13 hrs agoAsian Games 2026: गोल्ड जीतने के बाद टीम इंडिया पर होगी पैसों की बारिश? जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी
14 hrs agoIND vs PAK: भारत और पाकिस्तान ने मिलकर बना दिए सबसे ज्यादा रन, 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
14 hrs agoINDC vs AUSC: इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया, युवराज-धवल बने जीत के हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines