IND Vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 311 रन बना लिए हैं। भारत के लिए पहले दिन सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए। उन्होंने अभी तक 21 ओवर में 75 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा कारनामा कर दिया है।
भारत की कराई मैच में वापसी
जसप्रीत बुमराह के लिए चौथे टेस्ट मच में शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में डेब्यू कर रहे सैम कोंस्टास ने उनके खिलाफ तेजी से रन बनाए थे। लेकिन उनके आउट होने के बाद जसप्रीत बुमराह ने फिर से अपनी लय को पकड़ ली। उन्होंने दूसरे सत्र में उस्मान ख्वाजा (57) को आउट करके अपना पहला विकेट लिया था। इसके बाद उन्होंने लगातार दो ओवरों में ट्रेविस हेड और मिशेल मार्श को आउट किया। इस सीरीज में अभी तक शानदार फॉर्म में चल रहे हेड खाता भी नहीं खेल पाए। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श 13 गेंदों पर केवल 4 रन ही बना सके। मार्श का विकेट लेते ही बुमराह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
इशांत शर्मा को छोड़ा पीछे
मार्श का विकेट लेते ही बुमराह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने विकेटों की संख्या 435 पहुंच गए हैं। उन्होंने इशांत शर्मा के 434 विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इशांत ने अपना आखिरी मैच नवंबर 2021 में कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ था। उनके नाम टेस्ट, वनडे और टी20 में क्रमशः 311, 115 और 8 विकेट दर्ज हैं।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट (तेज गेंदबाज)
| कपिल देव | 687 |
| जहीर खान | 597 |
| जवागल श्रीनाथ | 551 |
| मोहम्मद शमी | 448 |
| जसप्रीत बुमराह | 435 |
| इशांत शर्मा | 434 |
बुमराह ने टेस्ट में 197, वनडे में 149 और टी20 में 89 विकेट लिए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की सूची में बुमराह अब केवल कपिल (687), जहीर खान (597), जवागल श्रीनाथ (551) और मोहम्मद शमी (448) से पीछे हैं।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
22 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
2 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines