हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: बुमराह ने रचा इतिहास, बने कपिल देव और जहीर के बाद ये कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज

IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर से धमाल मचा दिया है। किसी भारतीय तेज गेंदबाज ने 22 साल के बाद ये कारनामा किया है।

विज्ञापन

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि ये उनका ये फैसला उल्टा पलट गया। टीम इडिया पहली पारी में 180 रन पर ऑलआउट हो गई थी। बल्लेबाजी के खराब प्रदर्शन के बाद अब एक बार फिर से टीम के गेंदबाजों पर जिम्मेदारी आ गई है। टीम इंडिया को इस मैच में पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को आउट कर दिया। इस विकेट के साथ उन्होंने एक बड़ा कारनामा कर दिया है।

बुमराह ने मचाया 2024 में धमाल

इस साल जसप्रीत बुमराह गजब की फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 2024 में टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं। इसी कड़ी में टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अपने इस साल 50 विकेट भी कर लिए हैं। वो टेस्ट क्रिकेट इस साल ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उनके अलावा 2024 में कोई भी गेंदबाज 50 विकेट नहीं ले पाया है। उन्होंने ये मुकाम उस्मान ख्वाजा को आउट करके हासिल किया।

 

बने ये कारनामा करने वाले तीसरे तेज गेंदबाज

एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए बहुत कम तेज गेंदबाजों ने 50 विकेट हासिल किए हैं। बुमराह ये कारनामा करने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा कपिल देव और जहीर खान कर चुके हैं। कपिल देव ने 1979 में ये कारनामा किया था। इस दौरान उन्होंने 74 विकेट लिए थे। भारत के लिए आखिरी बार ये कारनामा जहीर खान ने किया था। उन्होंने 2002 में 51 विकेट लिए थे।

विज्ञापन

 

भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

कपिल देव 75 विकेट (साल 1983)
कपिल देव 74 विकेट (साल 1979)
जहीर खान 51 विकेट (साल 2002)
जसप्रीत बुमराह 50 विकेट (साल 2024)
जसप्रीत बुमराह 48 विकेट (साल 2018)

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola