IND vs AUS: साल 2025 के पहले ही मैच से बाहर हो सकता है ये भारतीय, सिलेक्टर का बढ़ा रहा 'सिरदर्द'

India vs Australia 5th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टेस्ट मैच सिडनी में खेला जाएगा। इस मैच से टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से एक खिलाड़ी को ड्रॉप किया जा सकता है।

ind vs aus

ind vs aus

विज्ञापन

India vs Australia 5th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां मैच सिडनी में 3 जनवरी से खेला जाएगा। ये मैच टीम इंडिया के लिए डब्ल्यूटीसी के लिहाज से काफी अहम होने वाला है। इस मैच को जीतने के बाद टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी की रेस में बनी रहेगी। वहीं सिडनी टेस्ट टीम इंडिया के लिए साल 2025 का पहला टेस्ट मैच होने वाला है। नए साल के पहले मैच से अब टीम इंडिया के एक खिलाड़ी पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अभी तक इस खिलाड़ी को सीरीज के सभी मैचों में खेलते हुए देखा गया था।

मोहम्मद सिराज की हो सकती है छुट्टी

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज टीम इंडिया का हिस्सा है। अभी तक सिराज को सीरीज के सभी चार मैचों में खेलते हुए देखा गया है, लेकिन उनका प्रदर्शन उतना भी खास नहीं रहा है। भले ही इस सीरीज में सिराज 4 मैचों में 16 विकेट अपने नाम कर चुके हो, लेकिन सीरीज के दौरान जसप्रीत बुमराह को सिराज का पर्याप्त साथ नहीं मिला है। जिसके चलते अब सिराज के ऊपर सिडनी टेस्ट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इस सीरीज में अभी तक सीरीज गेंदबाजी के दौरान काफी महंगे भी साबित हुए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा को मिल सकता है मौका

अगर मोहम्मद सिराज को सिडनी टेस्ट से ड्रॉप कर दिया जाता है तो उनकी जगह फिर प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिलता हुआ दिखा सकता है। अभी तक इस सीरीज में प्रसिद्ध कृष्णा को खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन अब उम्मीद लगाई जा रही है कि साल 2025 के पहले मैच में प्रसिद्ध को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में मौका मिले। इस सीरीज से पहले इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले गए मैच में प्रसिद्ध ने कमाल की गेंदबाजी की थी। दो मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए प्रसिद्ध ने 10 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ