India vs Australia 4th Test: मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा है, जहां एक तरफ ऑस्ट्रेलिया मैच को जीतने की कोशिश कर रही तो वहीं भारतीय बल्लेबाज मैच को ड्रॉ की तरफ ले जा रहे हैं। दूसरी पारी में एक बार फिर से टीम इंडिया की बल्लेबाजी ने काफी निराश किया। वहीं यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत की बैटिंग देखकर एक समय लग रहा था कि टीम इंडिया धीरे-धीरे मैच पर पकड़ मजबूत कर रही है, लेकिन ट्रेविस हेड की एक छोटी गेंद पर पंत बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। पंत का विकेट लेने के बाद हेड ने अजीब तरीके से सेलिब्रेशन किया।
हेड का अजीब सेलिब्रेशन
मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में ऋषभ पंत शानदार लय में दिखाई दे रहे थे, ऐसा लग रहा था कि आज उनके बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिल सकती है। जायसवाल और पंत की जोड़ी ने काफी देर तक विकेट को रोक कर रखा। इसके बाद पैट कमिंस ने गेंदबाजी के लिए पार्ट टाइम गेंदबाज ट्रेविस हेड को लगाया।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ‘सीरीज के अंत में फैसला…’ रोहित-विराट के रिटायरमेंट पर दिग्गज का बयान, फैंस को लग सकता है झटका
हेड की एक छोटी गेंद पर पंत को लालच आया और वे बड़ा शाॉ मारने गए, लेकिन मिचेल मार्श ने उनका शानदार कैच पकड़ लिया, ऐसे में पंत 30 रन बनाकर आउट हुए। पंत का विकेट लेने के बाद ट्रेविस हेड ने अलग ही तरीके का साइन बनाकर सेलिब्रेशन किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत
मेलबर्न टेस्ट के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दी। टीम इंडिया को 340 रन का लक्ष्य देने के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा देर क्रीज पर टिकने नहीं दिया। महज 33 रन के अंदर ही टीम इंडिया ने अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। जिसमें रोहित शर्मा 9 रन, केएल राहुल शून्य और विराट कोहली महज 5 रन बनाकर आउट हुए थे।
ये भी पढ़ें:- ‘रोहित आपका करियर यहां खत्म होता है,’ भारतीय कप्तान को लेकर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
44 mins agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
3 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
4 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
6 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines