हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से किया पस्त, मैच और सीरीज हुई इंडिया के नाम

India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज मेन इन ब्लू के नाम हो गई है. अब सीरीज का आखिरी मैच चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है.

विज्ञापन
(Photo-ANI)

Live Updates

21:25 (IST) 17 Jun 2026

भारत की जीत

भारत ने अफगानिस्तान को 170 रन से हरा दिया है.

21:05 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने 40 ओवर में बनाए 220 रन

403 रन का पीछा करते हुए अफगानिस्तान में 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 220 रन बना लिए हैं. रहमत शाह 73 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

20:49 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने 38 ओवर में बनाए 207 रन

403 रन का पीछा करते हुए अफगानिस्तान में 38 ओवर में 7 विकेट खोकर 207 रन बना लिए हैं. मोहम्मद सलीम 5 रन और रहमत शाह 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

20:40 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने 36 ओवर में बनाए 195 रन

403 रन का पीछा करते हुए अफगानिस्तान में 36 ओवर में 7 विकेट खोकर 195 रन बना लिए हैं. मोहम्मद सलीम 4 रन और रहमत शाह 54 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

20:31 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को 7वां झटका

अर्शदीप सिंह ने अल्लाह गजनफर को 1 रन के निजी स्कोर पर आउट करते हुए अफगानिस्तान को 7वां झटका दे दिया. अब अफगानिस्तान को 95 रन पर 213 रन की जरूरत है और अब उनके सिर्फ 3 विकेट बचे हैं.

20:24 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को छठा झटका

अर्शदीप सिंह ने राशिद खान को 12 रन के निजी स्कोर पर आउट करते हुए अफगानिस्तान को छठा झटका दे दिया.

20:19 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: रहमत शाह की फिफ्टी

अफगानिस्तान के रहमत शाह ने 52 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 50 रन बना लिए.

20:10 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को 5वां झटका

प्रिंस यादव ने अपने वनडे करियर का पहला विकेट लिया. उन्होंने नांगेयालिया खरोटे को 6 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया.

20:02 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने 26 ओवर में बनाए 155 रन

403 रन का पीछा करते हुए अफगानिस्तान में 28 ओवर में 4 विकेट खोकर 155 रन बना लिए हैं. नांगेयालिया खरोटे 2 रन और रहमत शाह 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

19:52 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने 26 ओवर में बनाए 143 रन

403 रन का पीछा करते हुए अफगानिस्तान में 26 ओवर में 4 विकेट खोकर 143 रन बना लिए हैं. नांगेयालिया खरोटे 1 रन और रहमत शाह 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

19:46 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को चौथा झटका

गुरनूर बरार ने अफगानिस्तान को चौथा झटका देते हुए हशमतुल्लाह शाहिदी को 4 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

19:34 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को तीसरा झटका

अफगानिस्तान के बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल 42 रन बनाकार वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर पवेलियन लौट गए.

19:31 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने 22 ओवर में बनाए 116 रन

अफगानिस्तान ने 12 ओवर में 2 विकेट खोकर 116 रन बना लिए. सेदिकुल्लाह अटल 36 रन और

रहमत शाह 17 बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

18:54 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: अर्शदीप सिंह ने इब्राहिम जादरान को किया चलता

14वें ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप सिंह ने इब्राहिम जादरान को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई. जादरान 31 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए. 13.1 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 71 रन है.

18:39 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने 10 ओवर में बनाए 62 रन

अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में एक विकेट पर 62 रन बना लिए हैं. फिलहाल इब्राहिम जादरान 15 रन और सेदिकुल्लाह अटल 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

18:29 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाई पहली सफलता

8वें ओवर फेंकने आए गुरनूर बरार ने ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को पहली सफलता दिलाई. गुरनूर ने रहमानुल्लाह गुरबाज को पवेलियन भेज दिया. गुरबाज 33 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हुए. 8 ओवर के बाद अफगानिस्तान को स्कोर एक विकेट पर 52 रन है.

18:14 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने 5 ओवर में बनाए 32 रन

अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ शुरुआती 5 ओवर में 32 रन बना लिए हैं. फिलहाल रहमानुल्लाह गुरबाज 26 रन और इब्राहिम जादरान 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

18:11 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, भारत की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पहला ओवर फेंकने आए हैं.

17:23 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: भारत ने दिया 403 रनों का बड़ा लक्ष्य

भारत ने अफगानिस्तान के सामने 403 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 402 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, हालांकि टीम एक गेंद शेष रहते ऑलआउट हो गई. भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन ने शानदार शतकीय पारी खेली. गिल ने 154 रन बनाए, जबकि ईशान ने 125 रनों की पारी खेली. इनके अलावा, रोहित शर्मा ने 48 रन, श्रेयस अय्यर ने 26 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 19 रन जोड़े. वहीं, अफगानिस्तान की ओर से नांगेयालिया खारोटी ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए. उनके अलावा, राशिद खान ने 3 विकेट झटके, जबकि अल्लाह गजनफर और मोहम्मद सलीम सफी को 1-1 सफलता मिली.

17:17 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: भारत का 9वां विकेट गिरा

39वें ओवर की 5वीं गेंद पर भारत को वॉशिंगटन सुंदर के रूप में 9वां झटका लगा. सुंदर 19 गेंदों पर 19 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हो गए. 49 ओवर के बाद भारत का स्कोर 9 विकेट पर 397 रन है.

17:16 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: भारत का 8वां विकेट गिरा

48वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को अर्शदीप सिंह के रूप में 8वां झटका लगा. अर्शदीप सिर्फ 3 रन बनाकर अल्लाह गजनफर की गेंद पर आउट हो गए. 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8 विकेटपर 392 रन है.

17:11 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: भारत को लगा 7वां झटका

47वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को लगा गुरनूर बरार के रूप में 7वां झटका लगा. बरार सिर्फ 3 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने. 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट पर 387 रन है.

16:59 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: श्रेयस अय्यर लौटे पवेलियन

45वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को श्रेयस अय्यर के रूप में छठा झटका लगा. श्रेयस 24 गेंदों पर 26 रन बनाकर नांगेयालिया खरोती की गेंद पर आउट हो गए. 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट पर 373 रन है.

16:50 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: केएल राहुल बिना खाता खोले हुए आउट

शुभमन गिल के आउट होने के बाद बैटिंग करने उतरे केएल राहुल अगली ही गेंद पर आउट हो गए. राहुल अपना खाता तक नहीं खोल पाए. इसी के साथ भारत ने अपना 5वां विकेट खो दिया है. 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट पर 361 रन है.

16:47 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: शुभमन गिल लौटे पवेलियन

43वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को कप्तान शुभमन गिल के रूप में चौथा झटका लगा. गिल 110 गेंदों पर 154 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और दोहरा शतक लगाने से चूक गए.

16:42 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: भारत का स्कोर 350 के पार

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 42 ओवर में 3 विकेट पर 353 रन बना लिए हैं. फिलहाल शुभमन गिल 154 रन और श्रेयस अय्यर 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

16:19 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: ईशान किशन लौटे पवेलियन

37वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को ईशान किशन के रूप में तीसरा झटका लगा. ईशान 79 गेंदों पर 125 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें नांगेयालिया खरोती ने आउट किया. 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 322 रन है. कप्तान शुभमन गिल 135 रन बनाकर खेल रहे, जबकि श्रेयस अय्यर नए बल्लेबाज उतरे हैं.

16:15 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: भारत का स्कोर 300 के पार

शुभमन गिल और ईशान किशन शतक लगाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारत ने 300 का आंकड़ा भी पार कर लिया है. भारत ने 36 ओवर में 2 विकेट पर 307 रन बना लिए हैं.

15:55 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: ईशान किशन ने भी ठोका शतक

शुभमन गिल के बाद ईशान किशन ने भी अफगानिस्तान के खिलाफ शतक ठोक दिया है. ईशान ने 71 गेंदों में 14 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया. गिल और ईशान के शतक के दम पर भारत ने 33 ओवर में 2 विकेट पर 266 रन बना लिए हैं.

15:52 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: शुभमन गिल ने जड़ा शानदार शतक

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया है. गिल ने 77 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया. यह उनके करियर का 9वां वनडे शतक है.

15:41 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: भारत का स्कोर 200 के पार

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 200 का आंकड़ा भी पार कर लिया है. भारत ने 30 ओवर में 2 विकेट पर 220 रन बना लिए हैं. फिलहाल कप्तान शुभगन गिल 96 रन और ईशान किशन 70 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

15:29 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक

अफगानिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने अर्धशतक जड़ दिया है. ईशान ने 52 गेंदों में चौके के साथ अपना पचासा पूरा किया. शुभमन गिल भी शतक के करीब पहुंच गए हैं और 88 रन बनाकर खेल रहे हैं. 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 193 रन है.

15:22 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: भारत ने 25 ओवर में बनाए 178 रन

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 25 ओवर में 2 विकेट पर 178 रन बना लिए हैं. फिलहाल ईशान किशन 38 रन और शुभमन गिल 86 रन क्रीज पर मौजूद हैं

14:59 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: भारत ने 20 ओवर में बनाए 136 रन

दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले 20 ओवर में 2 विकेट पर 136 रन बना लिए हैं. फिलहाल ईशान किशन 11 रन और शुभमन गिल 71 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं

14:47 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: भारत ने 18 ओवर में बनाए 122 रन

दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले 18 ओवर में 2 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं. फिलहाल ईशान किशन 11 रन और शुभमन गिल 57 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

14:41 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: शुभमन गिल की फिफ्टी

भारत के कप्तान ने 38 गेंदों में 6 चौके और 2 सिक्स की मदद से 53 रन बना लिए हैं.

14:37 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: भारत ने 14 ओवर में बनाए 98 रन

दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले 14 ओवर में 2 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं. फिलहाल ईशान किशन 1 रन और शुभमन गिल 43 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

14:30 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: भारत को दूसरा झटका

अफगानिस्तान ने भारत को दूसरा झटका देते हुए रोहित शर्मा को पवेलियन भेज दिया. राशिद खान ने 13.1 ओवर में 'हिटमैन' को 48 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया

14:25 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: भारत ने 12 ओवर में बनाए 89 रन

दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले 12 ओवर में एक विकेट पर 89 रन बना लिए हैं. फिलहाल रोहित शर्मा 46 रन और शुभमन गिल 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

14:19 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: भारत ने 10 ओवर में बनाए 80 रन

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में एक विकेट पर 80 रन बना लिए हैं. फिलहाल रोहित शर्मा 43 रन और शुभमन गिल 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

14:10 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: रोहित-गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 8 ओवर में 1 विकेट पर 64 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा और शुभमन गिल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और दोनों के बीच 36 गेंदों पर 55 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

13:43 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: भारत को लगा पहला झटका

दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा. यशस्वी सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 9 रन है.

13:32 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, अफगानिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज अल्लाह गजनफर पहला ओवर फेंकने आए हैं.

13:11 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद सलीम सफ़ी, बिलाल सामी.

13:11 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: भारत की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

13:07 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: भारत की प्लेइंग 11 में हुए 3 बदलाव

इस मुकाबले के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग में 3 बड़े बदलाव किए हैं. LSG के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को डेब्यू करने का मौका मिला है. वहीं, कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है.

13:04 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने जीता टॉस

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी टीम इंडिया पहले बल्लेबजी करने मैदान पर उतरेगी.

12:53 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे वनडे मैच के लिए अब से कुछ ही देर में टॉस होगा. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

12:50 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी/बिलाल सामी.

12:50 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार.

12:49 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: रोहित शर्मा होंगे बाहर?

रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी नजरें रहेंगी. पहले वनडे के दौरान उनकी कलाई में चोट लगी थी, जिसके बाद वह थोड़े असहज नजर आए थे. ऐसे में टीम प्रबंधन उन्हें आराम देने का फैसला कर सकता है. अगर रोहित दूसरे मुकाबले में नहीं खेलते हैं तो यशस्वी जायसवाल को कप्तान शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है.

12:49 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन दूसरे वनडे में कुछ नए संयोजनों को आजमा सकता है. ऐसे में कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की संभावना है.

12:47 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: लखनऊ में अफगानिस्तान का वनडे रिकॉर्ड

अफगानिस्तान ने लखनऊ में चार वनडे मैच खेले हैं. नवंबर 2019 में उन्हें वेस्टइंडीज से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था और 2023 वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने नीदरलैंड्स को सात विकेट से हराया था.

12:39 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: किसका पलड़ा है भारी?

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे क्रिकेट में अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 4 मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच टाई रहा है. यानी अफगानिस्तान की टीम अब तक भारत के खिलाफ एक भी वनडे मुकाबला नहीं जीत पाई है.

12:28 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का स्क्वॉड

हसमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरवाइश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल,राशिद खान, नांगयाल खारोटई, एम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल समी, मोहम्मद सलीम साफी.

12:27 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: भारत का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, हर्षित राणा.

12:26 (IST) 17 Jun 2026

IND vs AFG Live Score: भारत-अफगानिस्तान दूसरा वनडे मैच आज

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (17 जून) लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले वनडे में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया इस मैच को भी जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, जबकि अफगानिस्तान की टीम सीरीज में बराबारी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मैच भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा.

IND vs AFG 2nd ODI : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ‘मेन इन ब्लू’ ने 170 रनों अपने नाम कर लिया है, और इस तरह 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इस मैच में शुभमन गिल और ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली.

गिल-ईशान का तूफान

टॉस हारने के बाद टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में सभी खोकर 402 रनों का विशाल स्कोर बना लिया. इसमें सबसे ज्यादा योदगान कप्तान शुभमन गिल के नाम रहा जिन्होंने 110 गेंदों में 22 चौके और 2 छक्कों की मदद से 154 रन की पारी खेली. ईशान किशन ने भी शतकीय पारी खेलते हुए 79 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्के की मदद से 125 रन अपने नाम किए. टीम के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने भी 48 रन का अहम योगदान दिया.

रहमत शाह की मेहनत बेकार

403 का बेहद बड़ा टारगेट चेज करते हुए अफगानिस्तान के ज्यादातर बल्लेबाज नाकाम रहे, लेकिन रहमत शान ने 79 रन की अहम पारी खेलते हुए अपने टीम की लाज बचा ली. इस इनिंग की बदौलत मेहमान टीम 44.3 ओवर में 232 रन बना लिए, लेकिन जीत की दहलीज काफी दूर रह गई.

विज्ञापन

India vs AFG 2nd ODI Match: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद सलीम सफ़ी, बिलाल सामी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola