भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले के लिए हो जाएं तैयार, फ्री में ऐसे देख पाएंगे मैच

T20 Asia Cup 2024 IND A vs Pakistan Shaheens : टी20 इमर्जिंग एशिया कप 2024 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मैच को आप यहां फ्री में देख सकते हैं।

IND vs PAK

IND vs PAK

विज्ञापन

T20 Asia Cup 2024 IND A vs Pakistan Shaheens : जब-जब भारत और पाकिस्तान की टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने होती हैं। तो मैच का रोमांच अलग ही चरम पर होता है और जब बात भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच की होती है तो फैंस से इंतजार नहीं होता है। वहीं अब एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान की टीमें क्रिकेट मैदान पर आमने-सामने होने वाली हैं। इंडिया ए और पाकिस्तान शाहीन के बीच टी20 इमर्जिंग एशिया कप 2024 में आज मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे ओमान क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेला जाना है।

यहां फ्री में देख सकेंगे मैच

टी20 इमर्जिंग एशिया कप 2024 में इंडिया ए और पाकिस्तान शाहीन के बीच होने वाले इस मैच रोमांचक मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर होगी। इसके अलावा मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। यहां पर आप फ्री में मैच मजा ले सकते हैं।

विज्ञापन

तिलक वर्मा के हाथों में टीम की कमान

टी20 इमर्जिंग एशिया कप 2024 में इंडिया ए की कमान युवा विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा के हाथों में हैं। वहीं पाकिस्तान की कप्तानी मोहम्मद हारिस करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इस मैच में दोनों देशों के युवा खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। जिनमें से कुछ खिलाड़ी अपने-अपने देशों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेल चुके हैं।

विज्ञापन

टीम इंडिया का स्क्वाड

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), अनुज रावत (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा (उपकप्तान), राहुल चाहर, साई किशोर, नेहाल वधेरा,आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, राणदीप सिंह, अंशुल कंबोज, रसिख सलाम, आकिब खान, वैभव अरोड़ा, हर्षित शौकीन।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ