IND vs NZ: मुश्किल सिचुएशन में सरफराज खान ने दिखाया बल्ले से दम, जड़ी करियर की पहली सेंचुरी

Sarfaraz Khan Century: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने बेंगलुरु में जोरदार प्रदर्शन करते हुए टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया है। नंबर चार पर बैटिंग करने आए सरफराज ने विराट कोहली संग शतकीय साझेदारी निभाकर टीम को मुश्किल से निकाला।

Sarfaraz khan

Sarfaraz khan

Sarfaraz Khan Century: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने बेंगलुरु में जोरदार प्रदर्शन करते हुए टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया है। नंबर चार पर बैटिंग करने आए सरफराज ने विराट कोहली संग शतकीय साझेदारी निभाकर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला। मैच के तीसरे दिन आखिरी बॉल पर विराट कोहली का विकेट गिरने के बाद भी सरफराज ने मैच के चौथे दिन ऋषभ पंत संग मिलकर कीवी गेंदबाजों के खिलाफ अटैकिंग मोड़ में खेलना जारी रखा और 110 गेंदों पर करियर की पहली सेंचुरी जड़ दी।

विज्ञापन

दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए सरफराज

अपने इस शतक के दम पर सरफराज इस सदी में नंबर चार पर शतक जड़ने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में उनके साथ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली और अजिंक्य रहाणे का नाम शामिल है।

विज्ञापन

गिल की जगह मिला था मौका

सरफराज को इस मैच में शुभमन गिल की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है, जिनकी गर्दन में अकड़न है। 26 साल के इस खिलाड़ी ने इस साल राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टेस्ट की पहली पारी में वो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शानदार वापसी की और तीसरे विकेट के लिए विराट कोहली के साथ शतकीय साझेदारी की, जो 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

विज्ञापन

सरफराज का औसत है शानदार

यह शतक सरफराज के फर्स्ट क्लास करियर का 16वां शतक है, जहां उनके बल्ले से लगातार दूसरे मैच में शतक निकला है। बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में जगह बनाने से चूकने के बाद सरफराज ने इस महीने की शुरुआत में लखनऊ में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ ईरानी कप मुकाबले में मुंबई के लिए दोहरा शतक जड़कर अपनी छाप छोड़ी थी।

सरफराज तब ईरानी कप में दोहरा शतक लगाने वाले मुंबई के पहले बल्लेबाज बन थे। दिलचस्प बात यह है कि सरफराज ने अपने करियर में अब तक अर्धशतकों (14) की तुलना में शतक ज्यादा लगाए हैं । सरफराज का फर्स्ट क्लास औसत वर्तमान में सभी एक्टिव क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा है, जहां उनके नाम 52 मैचों में 69.56* का औसत दर्ज है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ