Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) काफी लंबे समय से चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में कराने पर अड़ा हुआ है। पीसीबी के प्रमुख मोहसिन नकवी लगातार इस बात को दोहरा रहे हैं कि इस टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान में ही होगा। इस टूर्नामेंट को लेकर लंबे समय से चली आ रही अनिश्चिता अब जल्द खत्म हो सकती है। दरअसल आईसीसी अब पाकिस्तान को इस बात के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है कि टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड तरीके से कराना ही बेहतर होगा। अगर ऐसा होता है तो फिर भारत के मैच दूसरे देश में कराए जा सकते हैं।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट से पता चला है कि आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की भागीदारी के महत्व पर जोर दे रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत अगर इस मेगा इवेंट में नहीं खेलता है तो इसका घाटा आईसीसी को ही होगा क्योंकि भारत के खेलने से उसे काफी रेवेन्यू मिलता है। पीसीबी को इस बात से भी अवगत करा दिया गया है कि अगर वे इस आयोजन से हटते हैं तो उन्हें काफी तगड़ा नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें: भारतीय इतिहास का वो काला दिन आज, जब क्रिकेट के मैदान पर टूटा था 140 करोड़ लोगों का दिल
इसके साथ ही पाकिस्तान से बीसीसीआई के खिलाफ बयानबाजी करने से बचने और आठ टीमों के टूर्नामेंट के लिए सुचारू योजना बनाने के लिए हाइब्रिड मॉडल की दिशा में काम शुरू करने का आग्रह किया गया है। इसको लेकर एक सूत्र ने कहा, ‘हम अभी भी चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम पर मेजबान और भाग लेने वाले सदस्यों के साथ चर्चा कर रहे हैं। फाइनल फैसला जल्द ही सामने आ जाएगा।’
इसको लेकर पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी से पूछा गया कि अगर आईसीसी हाइब्रिड मॉडल पर काम करता है तो क्या पाकिस्तान टूर्नामेंट से हट जाएगा। इस पर उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान का सम्मान सबसे पहले और महत्वपूर्ण है। बाकी हम देखेंगे कि क्या होता है। हमारा रुख बहुत स्पष्ट है और हम पहले भी इसे स्पष्ट कर चुके हैं।’ बता दें कि पिछले साल भारत के पाकिस्तान में जाकर खेलने से मना करने के बाद एशिया कप का आजोजन हाइब्रिड मॉडल पर ही हुआ था। तब फाइनल सहित 13 में से नौ मैच श्रीलंका में आयोजित किए गए थे।
यह भी पढ़ें: IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन्हें मिला मौका
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines