हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2026: टिकटें हुईं सोल्ड आउट, लेकिन वेन्यू पर सस्पेंस! T20 वर्ल्ड कप में बड़ा कन्फ्यूजन

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अब कुछ ही दिनों का मेहमान रह गया है. 8 मार्च को फाइनल खेला जाना है, जबकि उससे पहले 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाने हैं. लेकिन इन मुकाबले के वेन्यू पर फैंस के बीच कन्फ्यूजन है. अब तक इन मैच का वेन्यू तय नहीं हुआ है.

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं. 24 फरवरी को इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. सेमीफाइनल में अब जगह बनाने के लिए कुल 3 टीमों की जगह बची है. हालांकि सेमीफाइनल और फाइनल के लिए आईसीसी ने टिकट बेचना शुरू कर दिया है. लेकिन अब तक सेमीफाइनल और फाइनल के वेन्यू डिसाइड नहीं हैं.

वेन्यू पर सस्पेंस बरकरार

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है. पाकिस्तान अपने सभी मैच भारत में नहीं बल्कि श्रीलंका में खेल रही है. आईसीसी ने सेमीफाइनल और फाइनल के लिए टिकट बेचना शुरू कर दिया है. हालांकि सेमीफाइनल और फाइनल के लिए अभी वेन्यू तय नहीं है, जिससे सस्पेंस बना हुआ हैं.

सेमीफाइनल के लिए अगर पाकिस्तान क्वालीफाई करता है तो ये मैच कोलंबो में खेला जाएगा. इसके अलावा अगर श्रीलंका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करता है और उसका सामना भारत से होता है तो ये मैच कोलकाता में खेला जाएगा. हालांकि अगर भारत और श्रीलंका का सेमीफाइनल नहीं होता है तो ये मैच कोलंबो में ही खेला जाएगा.

विज्ञापन

फाइनल को लेकर भी बड़ा कन्फ्यूजन है. यदि पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचता है तो ये मैच कोलंबो में ही खेला जाएगा. लेकिन पाकिस्तान अगर फाइनल में नहीं पहुंचता है तो ये मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा. यानी सेमीफाइनल और फाइनल मैच कंडीशनल वेन्यू पर टिका हुआ है.

ये भी पढ़ें: वुमेंस क्रिकेटर ने लगाया सीनियर अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप, T20 World Cup के बीच मचा कोहराम!

विज्ञापन

फैंस को झटका

आईसीसी ने दो शहर को एक ही मैच के लिए तैयार रहने को कहा है. फैंस को बिना वेन्यू के ऐलान के ही फ्लाइट बुक करनी पड़ सकती है. हालांकि आईसीसी ने साफ किया है कि मैच दूसरी जगह शिफ्ट होने पर पैसा रिफंड होगा. लेकिन फैंस को फ्लाइट, होटल, वीजा और यात्रा का कोई भी खर्च वापस नहीं मिलेगा. ऐसे में वेन्यू बदलने पर टिकट को छोड़कर पूरा नुकसान फैंस को ही उठाना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोककर हैरी ब्रूक की हुई रोहित-विराट के क्लब में एंट्री, दुनिया में ऐसा करने वाले बने 33वें खिलाड़ी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola