वुमेंस क्रिकेटर ने लगाया सीनियर अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप, T20 World Cup के बीच मचा कोहराम!

Italy Cricket: टी20 वर्ल्ड कप 2026 फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इटली की वुमेंस क्रिकेटर ने इसी बीच एक सीनियर अधिकारी पर गंभीर आरोप लगा दिया है. दरअसल, महिला क्रिकेटर ने पिछले साल यौन उत्पीड़न के मामले को पुलिस में दर्ज कराया था. इसके बाद आधिकारिक को सस्पेंड किया गया था. अब इटली क्रिकेट की स्टेटमेंट सामने आई है.

Italy Cricket

इटली क्रिकेटर का गंभीर आरोप

Italy Cricket: टी20 वर्ल्ड कप 2026 इटली क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ. पहली बार वो मेंस टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बने और उनका प्रदर्शन बढ़िया रहा. सुपर 8 के लिए इटली टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई लेकिन उन्होंने सभी का दिल जीता. हालांकि, अब इटली क्रिकेट में भूचाल आ गया है. एक महिला क्रिकेटर ने सीनियर अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच इस मामले ने सभी को हैरानी में डाल दिया है.

विज्ञापन

महिला क्रिकेटर का गंभीर आरोप

बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि प्रबाथ ऐक्नेलिगोडा पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है. दरअसल, वो फेडराजिओन क्रिकेट इटालिआना (FCRI) में महिला क्रिकेट के संयोजक थे. उन पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने इटली की महिला क्रिकेट टीम की एक सदस्य को गलत तरीके से छुआ था. खिलाड़ी की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन मार्च 2025 में पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई थी. इसके बाद नवंबर में जांच हुई. बता दें कि ऐक्नेलिगोडा को दिसंबर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था.

विज्ञापन

इटली क्रिकेट ने किया था ऐक्नेलिगोडा को सस्पेंड

रिपोर्ट में FCRI की स्टेटमेंट भी सामने आई है. इटली क्रिकेट फेडरेशन ने इसी बीच हर एक क्रिकेटर की सुरक्षा और पारदर्शिता की जिम्मेदारी ली. उन्होंने ये भी बताया कि ऐक्नेलिगोडा के वकील ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है. इटली क्रिकेट ने प्रबाथ ऐक्नेलिगोडा को सस्पेंड कर दिया था. इसके बावजूद वो हालिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली की तरफ से आए थे.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप में इटली ने किया कमाल

इतने सालों में पहली बार इटली की मेंस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया. ग्रुप C में उन्होंने चार मैचों में हिस्सा लिया और एक जीत अपने नाम की. उन्होंने 12 फरवरी 2026 को इतिहास रचा और नेपाल को 10 विकेट से हराकर क्रिकेट वर्ल्ड कप में पहली जीत दर्ज की. भले ही इटली टूर्नामेंट से बाहर हो गई लेकिन उन्होंने सभी का दिल जीता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ