IND vs NED: नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में टीम इंडिया अपने ग्रुप स्टेज का आखिरी और सुपर 8 का पहला मुकाबला खेलने वाली हैं. जिसके कारण ही सभी फैंस की नजरें भारत और नीदरलैंड के मुकाबले पर भी टिकी हुई हैं. फैंस चाहते हैं कि टीम इस पिच को अच्छे से समझ ले. उसके लिए मौसम का भी टीम इंडिया को साथ मिलना चाहिए. 18 फरवरी को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले की पिच और मौसम रिपोर्ट अब सामने आ गई है.
भारत-नीदरलैंड मैच की पिच और मौसम रिपोर्ट
इस मुकाबले के दौरान मौसम अच्छा रहने की उम्मीद है. मैच शाम 7 PM IST से शुरू होगा, उस समय आसमान साफ रहने वाला है. टेम्परेचर इस दिन 23-29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. ह्यूमिडिटी 40-50 परसेंट के आस-पास रहने का अनुमान है. वहीं हवा लगभग 8-10 km/h की रफ्तार से चलने वाली हैं. ऐसे में फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिलने वाला है.
बात नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पिच की करें तो अब तक बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है. इस पिच पर आसानी से रन बने हैं. ऐसे में नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया 200 रनों का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है. वहीं भारतीय तेज गेंदबाजों को भी ये पिच पसंद आएगी. ऐसे में नीदरलैंड की टीम थोड़ा और परेशान हो सकती है.
💬 𝗗𝗶𝗳𝗳𝗲𝗿𝗲𝗻𝘁 𝗣𝗢𝗧𝗠𝘀 𝗶𝗻 𝗱𝗶𝗳𝗳𝗲𝗿𝗲𝗻𝘁 𝗴𝗮𝗺𝗲𝘀 𝘀𝗵𝗼𝘄𝘀 𝘁𝗵𝗲 𝗰𝗵𝗮𝗿𝗮𝗰𝘁𝗲𝗿 𝗼𝗳 𝗼𝘂𝗿 𝘁𝗲𝗮𝗺.
🎥🗣️ #TeamIndia's Colombo heroics & 3️⃣ wins in 3️⃣, ft. Captain Surya Kumar Yadav 🇮🇳#MenInBlue | #T20WorldCup | @surya_14kumar…---विज्ञापन---— BCCI (@BCCI) February 17, 2026
ये भी पढ़ें: IND vs NED: बुमराह-पांड्या बाहर, सिराज की होगी एंट्री? नीदरलैंड के खिलाफ ऐसी हो सकती है इंडिया की प्लेइंग 11
यहां पर देखें दोनों टीमों का स्कॉड
नीदरलैंड की टीम: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन-कैशेट, रोएलोफ वैन डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन, नोआ क्रोस, साकिब ज़ुल्फिकार, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन.
टीम इंडिया: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उपकप्तान), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह.
ये भी पढ़ें: IND vs NED: कब और कहां फ्री में देखें टीम इंडिया और नीदरलैंड का मुकाबला? अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी नजरें










