IPL 2026: बीच मैच अंपायर्स ने क्यों की सरफराज खान के बल्ले की जांच? फिर बदलना पड़ा बैट

Sarfaraz Khan Bat Checking: IPL 2026 में CSK और RR के बीच गुवहाटी में मैच हुआ. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की. मैच के दौरान CSK के बल्लेबाज सरफराज खान का बैट अंपायर चेक करने लगे. इसके बाद उन्हें अपना बल्ला भी बदलना पड़ा.

Sarfaraz Khan Bat Checking

Sarfaraz Khan Bat Checking: आईपीएल 2026 का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी में खेला गया. CSK का प्रदर्शन इस मुकाबले में बेहद निराशाजनक साबित हुआ. चेन्नई सुपर किंग्स के लगातार विकेट गिरते रहे. इसी वजह से इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर सरफराज खान को बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा. उन्होंने 12 गेंदों में 17 रन की पारी खेली. मैच के दौरान अचानक सरफराज खान के बल्ले की जांच हुई. इसके बाद उन्हें अपना बैट बदलना भी पड़ा.

विज्ञापन

क्यों हुई सरफराज खान के बल्ले की जांच?

IPL 2025 से ही अंपायर्स द्वारा एक बैटिंग गेज का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें से खिलाड़ियों को अपना बल्ला निकालकर दिखाना होता है. यह नियम इसलिए लाया गया था, ताकि कोई भी बल्लेबाज तय किए गए साइज से मोटा या चौड़ा बल्ला उपयोग न करे. मैदान में एंट्री से पहले चौथा अंपायर गेज से बल्ले की जांच करता है. हालांकि, सरफराज खान के मैदान पर आने के बाद अंपायर ने उनका बल्ला गेज में से निकालने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं निकल पाया. इसी वजह से सरफराज को बल्ला बदलना पड़ा. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ