IPL 2026 के बाद वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका, पूर्व कप्तान ने की BCCI से गुजारिश

Vaibhav Suryavanshi Team India: वैभव सूर्यवंशी हर फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. आईपीएल 2026 के पहले मैच में उन्होंने सीएसके के खिलाफ धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली. अब उनकी चर्चा चारों ओर हो रही है.

Cricket News - 2026-03-31T141000.986
विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi Team India: आईपीएल 2025 में धमाल मचाने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आईपीएल 2026 में भी बोल रहा है. सीएसके के खिलाफ खेले गए मैच में वैभव ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर महफिल लूटी. उन्होंने धमाल मचाया और राजस्थान रॉयल्स की जीत में अहम रोल प्ले किया. अब इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान माइकल वॉन ने बीसीसीआई से खास गुजारिश की है.

वैभव को मिलना चाहिए भारतीय टीम में मौका

माइकल वॉन ने वैभव सूर्यवंशी की वकालत करते हुए कहा “जब आप सोचते हैं कि वह दूसरी तरफ किसी ऐसे खिलाड़ी के साथ बैटिंग कर रहा है, जिसे मैंने पिछले कुछ सालों में देखा है, तो वह सभी फॉर्मेट के खिलाड़ियों में सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर है. यशस्वी जायसवाल, मुझे लगता है कि वह एक शानदार खिलाड़ी है और मैं यह नहीं कह रहा कि उसने आज रात जायसवाल को साधारण दिखा दिया, लेकिन दोनों के निडर होने के अंदाज में एक बड़ा फर्क था.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा “आप देख सकते थे कि जायसवाल गेंद को देख रहा था, बस उसे खेलने की कोशिश कर रहा था. वहीं, यह लड़का गेंद को सिर्फ इसलिए देख रहा था, ताकि उसे सीधे स्टैंड्स में भेज सके. उसके खेलने में एक जबरदस्त आजादी है.”

वैभव सूर्यवंशी अब इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए योग्य हो चुके हैं. वह 15 साल के हो गए हैं. आईसीसी नियम के मुताबिक 15 साल से कम उम्र का खिलाड़ी सीनियर नेशनल टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता. वैभव ने हाल ही में अपना 15वां जन्मदिन मनाया था.

सीएसके के खिलाफ शानदार अर्धशतक

वैभव ने सीएसके के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार खेल दिखाया. सीएसके ने 19.4 ओवर में 127 रन बनाए थे, जिसके जवाब में राजस्थान ने 128/2 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ