हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs PAK: पाकिस्तान की 4 शर्तों को ठेंगा दिखा कर निकल गया ICC! बड़ा अपडेट आया सामने

IND vs PAK T20 World Cup 2026 Update: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मुकाबला खेला जाना था. लेकिन पाकिस्तान ने इस मुकाबले को खेलने के लिए आईसीसी के सामने 4 बड़ी शर्तें रखी हैं. अब आईसीसी का बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और पाकिस्तान

IND vs PAK T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेला जाना था. लेकिन 1 फरवरी को पाकिस्तानी सरकार ने भारत के खिलाफ न खेलने का ऐलान कर दिया. जिसके बाद 8 फरवरी को आईसीसी उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से बात करने के लिए 8 फरवरी को लाहौर पहुंचे थे. इस बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन अमीनुल इस्लाम भी मौजूद थे. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने के लिए आईसीसी के सामने 4 शर्तें रखी थीं.

आईसीसी ने किया इनकार

मीडिया रिपोर्ट के सूत्रों के मुताबिक आईसीसी ने पाकिस्तान की सभी 4 शर्तों को मानने से खारिज कर दिया है. 8 फरवरी को पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी और आईसीसी उपाध्यक्ष इमरान खव्जा के अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन अमीनुल इस्लाम के बीच कई घंटो तक लाहौर में बैठक चली थी. जहां पर पीसीबी ने आईसीसी के सामने 4 बड़ी शर्तें रखी थीं.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच फिट हुआ टीम इंडिया का स्टार ऑलराउंडर, VIDEO डालकर फैंस को दी खुशखबरी

विज्ञापन

क्या हैं वो 4 शर्तें?

पीसीबी ने आईसीसी के सामने भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज बहाल करने के मांग की है. पाकिस्तान ने द्विपक्षीय सीरीज सीरीज को न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की शर्त रखी है. भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2012 से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है. दोनों टीमों केवल एशिया कप और आईसीसी इवेंट में आमने सामने होती हैं.

वहीं, दूसरी मांग के तौर पर पाकिस्तान ने आईसीसी से कहा कि आईसीसी राजस्व में उसकी हिस्सेदारी बढ़ाकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बराबर की जाए. इसके अलावा बीसीसीआई पाकिस्तान के खिलाफ नो हैंड शेक कंट्रोवर्सी को खत्म करे. एशिया कप 2025 में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से मना कर दिया था. इसके अलावा पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन करते हुए उसे पूरा मुआवजा देने की बात कही. हालांकि सूत्रों के मुताबिक आईसीसी ने इसे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर करार देते हुए सभी मांगों को ठुकरा दिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के पहले ही मैच में चोटिल हुआ स्टार गेंदबाज, टूर्नामेंट से बाहर होने का मंडराया खतरा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola