बर्फीली वादियों में दर्द झेलते दिखे MS Dhoni, वीडियो में दिखाया असली चैंपियन

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का नया प्रोमो सामने आ चुका है। जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक नए अवतार में दिखाई दे रहे हैं।

MS Dhoni

MS Dhoni

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। इस बार इस मेगा इवेंट की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 7 टीमों का स्क्वॉड सामने आ चुका है लेकिन पाकिस्तान ने अभी तक अपने स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है। वहीं, अब चैंपियंस ट्रॉफी का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें टीम इंडिया के सबसे सफल और पूर्व कप्तान एमएस धोनी दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

नए अवतार में दिखे धोनी

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का जो नया प्रोमो सामने आया है उसमें एमएस धोनी बर्फीले पहाड़ों पर दिख रहे हैं। इसमें धोनी खुद को कूल करने के लिए बहुत सारी बर्फ का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान धोनी को कहते हुए सुना जा सकता था कि “जब कैप्टन था तो कूल रहना आसान था लेकिन फैन बनकर चैंपियंस ट्रॉफी को देखना नहीं।” धोनी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

धोनी की कप्तानी भारत ने जीता था आखिरी बार खिताब

चैंपियंस ट्रॉफी 8 साल के बाद हो रही है। साल 2017 में आखिरी बार ये टूर्नामेंट खेला गया था। इस दौरान पाकिस्तान ने फाइनल में भारतीय टीम को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को अपने नाम किया था। इसके अलावा टीम इंडिया ने आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था। साल 2013 में जब धोनी भारतीय टीम के कप्तान थे तो ये खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम किया था।

विज्ञापन

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच होगा पहला मैच

19 फरवरी से इस टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं, टीम इंडिया अपने अभियान की शुरु 20 फरवरी से करेगी। भारत का पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ होगा। टीम इंडिया अपने सभी मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत दुबई में खेलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ