ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। पाकिस्तान में होने वाले इस मेगा इवेंट में टीम इंडिया ने जाने से मना कर दिया है। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी टीम इंडिया को बुलाने के लिए अड़ा हुआ है। अभी तक इस टूर्नामेंट का शेड्यूल भी आईसीसी ने जारी नहीं किया है। दूसरी आईसीसी द्वारा दिए गए हाइब्रिड मॉडल के प्रस्ताव को भी पाकिस्तान क्रिकेट ने ठुकरा दिया है। अब इस टूर्नामेंट को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है।
आईसीसी ने बुलाई आपात बैठक
चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बीसीसीआई और पीसीबी के बीच मतभेद चल रहा है। जिसको लेकर अब आईसीसी ने 26 नवंबर को एक आपात बैठक बुलाई है। दोनों देशों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए आईसीसी नई योजना बना रही है। आईसीसी द्वारा बुलाई गई बैठक में बीसीसीआई और पीसीबी के अलावा, आईसीसी बोर्ड के सभी सदस्यों के भी वर्चुअल मीटिंग का हिस्सा होने की उम्मीद है। जहां तक विवाद की बात है बीसीसीआई की भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान भेजने की कोई योजना नहीं है, जबकि पीसीबी हाइब्रिड मॉडल पर सहमत नहीं होने पर अड़ा हुआ है।
पाकिस्तान को लताड़ भी लगा चुकी है आईसीसी
इससे पहले आईसीसी ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए भारत के खिलाफ किसी भी बयानबाजी करने से बचने के लिए कहा था। इसके अलावा आईसीसी ने ये भी साफ कर दिया था कि टीम इंडिया के बिना कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट संभव नहीं है। अब ऐसे में आईसीसी एक बार फिर से पीसीबी के सामने हाइब्रिड मॉडल की पेशकश कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिर टीम इंडिया अपने सभी मैच यूएई में खेलती हुई दिखाई देगी।
सुरक्षा कारणों के चलते टीम इंडिया पहले भी पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर चुकी है। इससे पहले एशिया कप 2023 के दौरान भी मेजबानी पाकिस्तान ने की थी लेकिन टीम इंडिया के पाकिस्तान का दौरा नहीं करने के बाद टूर्नामेंट को हाईब्रिड मॉडल के तहत कराया गया था। जिसके बाद टीम इंडिया के सभी मैच पाकिस्तान से बाहर हुए थे। पिछले 16 सालों से टीम इंडिया ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है।
ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या का बल्ले से धमाका, टी-20 में रच डाला इतिहास, 211 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही
संबंधित खबरें
IND vs WI: जस्टिन ग्रीव्स तीसरे वनडे से हुए बाहर, वेस्टइंडीज पर मंडराया क्लीन स्वीप का खतरा
20 mins agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान के 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं टीम इंडिया का खेल, भारत को करनी होगी खास तैयारी
1 hr agoगौतम गंभीर को युवराज सिंह की बड़ी सलाह, बताया वर्ल्ड कप 2027 जीतने का रास्ता
2 hrs agoIPL 2027: क्यों SRH छोड़ना चाहते हैं अभिषेक शर्मा? सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI 3rd ODI: बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा? जानें पिच रिपोर्ट
4 hrs agoभारत-पाकिस्तान के गोल्ड मेडल मैच में नहीं आएंगे मोहसिन नकवी, ACC ने किया बड़ा ऐलान
5 hrs agoAsian Games 2026: वुमेंस हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर 44 साल का सूखा किया खत्म, ओलंपिक 2028 का भी कटाया टिकट
5 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
6 hrs agoमुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
7 hrs agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines