आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल, जाने कब और किस टीम के साथ होंगे मैच

Team India schedule: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान करने वाला है। वहीं उससे पहले टीम इंडिया के पास ज्यादा वनडे मैच नहीं बचे हैं। यहां देखें चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल।

team india

team india

विज्ञापन

Team India schedule: भारतीय टीम ने हाल ही में श्रीलंका के साथ टी20 और वनडे सीरीज खेली थी। जहां टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 4-1 और वनडे सीरीज में श्रीलंका ने 2-0 से जीत हासिल की थी। वनडे सीरीज के साथ टीम इंडिया ने अपनी चैंपियंस ट्रॉफी 2-25 की तैयारियों को भी शुरू कर दिया है। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। जो थोड़ा चिंता का विषय है हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने में अभी काफी समय बचा हुआ है और ऐसे में टीम इंडिया अपने प्रदर्शन में काफी बदलाव कर सकती है।

एक महीने के ब्रेक पर टीम इंडिया

श्रीलंका का दौरा खत्म होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम एक महीने के ब्रेक पर रहने वाली है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया को काफी मैच खेलने हैं जिसमें टीम को पर्याप्त तैयारी करने का मौका मिलेगा। अब टीम इंडिया की अगली सीरीज सितंबर में बांग्लादेश के साथ होने वाली है। इस बीच टीम इंडिया ब्रेक पर रहेगी।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया का शेड्यूल

वनडे मैचों पर खास फोकस देने के साथ ये ध्यान रखना दिलचस्प है कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत बहुत ज्यादा वनडे मैच नहीं खेलने वाला है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैच पहले ही पूरे कर लिए हैं और जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ तीन और मैच होने हैं। वनडे की तैयारी के लिए उनके पास बस इतने ही मैच बचे हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा भारतीय टीम कई टेस्ट मैच भी खेलने वाली है। जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शामिल है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया 5 टेस्ट मैच खेलेगी। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय क्रिकेट टीम का कार्यक्रम ये होने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ