महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सेना से मांगी सुरक्षा

ICC Womens T20 World Cup 2024: बांग्लादेश में इन दिनों फैली अराजकता के बीच वहां के क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 को लेकर सेना से मदद मांगी है।

ICC Womens T20 World Cup 2024

ICC Womens T20 World Cup 2024

ICC Womens T20 World Cup 2024: बांग्लादेश के हालात इन दिनों काफी खराब चल रहे हैं। बांग्लादेश पर अब सेना का शासन हो चुका है। शेख हसीना के देश छोड़कर भाग जाने के बाद से हालात और ज्यादा खराब होते जा रहा है। जिसके बाद से आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 पर भी खतरा मंडराने लगा है। दरअसल इस बार आईसीसी टी20 महिला विश्व कप की मेजबानी बांग्लादेश के हाथों में हैं लेकिन देश के बिगड़ते हालातों के बीच लग रहा है कि अब बांग्लादेश से विश्व कप की मेजबानी छिन सकती है।

विज्ञापन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सेना से मांगी मदद

टी20 महिला विश्व कप 2024 का आयोजन अक्टूबर में होना था, लेकिन देश में फैहली अराजकता के बीच टूर्नामेंट का आगाज होना मुश्किल माना जा रहा है। जिसके बाद अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सेना मदद मांगी है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सेना प्रमुख जनरल वेकर जमान को एक पत्र लिखा है। पत्र लिखकर बांग्लादेश क्रिकेट ने सेना से टी20 विश्व कप के आयोजन के लिए सुरक्षा का आश्वासन मांगा है। दूसरी तरफ आईसीसी भी लगातार बांग्लादेश में फैली हिंसा पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

कहां-कहां खेले जाने हैं मैच

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के सभी मैच बांग्लादेश के अलग-अलग शहरों में खेलने हैं। जिसमें सिलहट और मीरपुर शामिल है। टूर्नामेंट से पहले अभ्यास मैच खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत 27 सितंबर से हो जाएगी।

बांग्लादेश से छिन सकती है मेजबानी

बांग्लादेश के बिगड़ते हालातों के देखते हुए आईसीसी मेजबानी छीन सकता है। जिसके बाद महिला टी20 विश्व कप 2024 की मेजबानी भारत, संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका कर सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ