ICC (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) का वार्षिक सम्मेलन इस महीने के अंत में कोलंबो में आयोजित होगा। इस बार वार्षिक सम्मेलन में अध्यक्ष पद पर चुनाव नहीं होगा। 19 से 22 जुलाई तक चलने वाले वार्षिक सम्मेलन में 3 एसोसिएट सदस्य निदेशक का चुनाव किया जाएगा। जिसके लिए 11 दावेदार सामने आ चुके हैं। आईसीसी के मुखिया यानी चेयरमैन का चुनाव नवंबर में होगा। माना जा रहा है कि ये इस पद के लिए जय शाह अपनी दावेदारी ठोक सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जय शाह इस पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो सकते हैं। ये पद फिलहाल न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले के पास है। ग्रेग बार्कले बीसीसीआई के सचिव के समर्थन से ही इस पद पर काबिज हुए हैं। ऐसे में ये कहा जा रहा है कि अगर जय शाह इस पद पर चुनाव लड़ते हैं तो ग्रेग बार्कले अपना दावा नहीं ठोकेंगे।
क्या चल रहा है अंतरराष्ट्रीय मीडिया में
अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चर्चा है कि शाह आईसीसी और विश्व क्रिकेट को अपने नियंत्रण में ले लेंगे। ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि जय शाह आईसीसी मुख्यालय को दुबई से मुंबई स्थानांतरित करना चाहते हैं, लेकिन ताजा रिपोर्टों में इस बात को खारिज करते हुए कहा गया है कि शाह के एजेंडे में ऐसा कुछ भी नहीं है। वह आईसीसी के अंदर बस कुछ बेहतर बदलाव लाने को इच्छुक हैं।
ICC ने अध्यक्ष के कार्यकाल में किया संशोधन
आईसीसी ने चेयरमैन के चुनाव से पहले इस पद के कार्यकाल में संशोधन किया है। इसे मौजूदा तीन कार्यकालों से बदलकर तीन-तीन साल के दो कार्यकाल में तब्दील कर दिया गया है। यानि अगर इस पद पर जय शाह चुने जाते हैं तो वे बतौर आईसीसी चेयरमैन के रूप में अपना 3 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। इसके बाद बीसीसीआई संविधान के अनुसार वह 2028 में बीसीसीआई के अक्ष्यक्ष बनने के पात्र होंगे।
19 जुलाई को होगा सदस्य निदेशका का चुनाव
कोलंबो में होने वाले आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन में एसोसिएट सदस्य निदेशक के लिए चुनाव होगा। आईसीसी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के इन 3 पद के लिए 11 दावेदार सामने हैं जिनके बीच 19 जुलाई को चुनाव होगा। इसमें चुने जाने वाले प्रत्येक निदेशक का कार्यकाल 2 साल का होगा। इस चुनाव में वर्तमान निदेशक ओमान के पंकज खिमजी, सिंगापुर के इमरान ख्वाजा और बरमूडा के नील स्पीट भी शामिल होंगे। जबकि 8 अन्य दावेदारों में कोस्टा रिका के सैम आर्थर, नामीबिया के डॉ. रूडी वान वुरेन, सिएरा लियोन के शंकर रेंगनाथन, UAE के मुबाशिर उस्मानी, फ्रांस के गुरुमूर्ति पलानी, मलेशिया के महिंदा वल्लीपुरम, रवांडा के स्टीफन मुसेले और सिंगापुर के महमूद गजनवी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:- WI vs SA: लौट आया पुराना कप्तान, साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान
कौन करेगा चुनाव
इन 3 निदेशकों का चुनाव 45 एसोसिएट सदस्य करेंगे। ये चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम से होगा। अगर किसी भी 2 दावेदार को बराबर के मत मिलेंगे तो आईसीसी के नियम के मुताबिक पहले दोनों को आपसी सहमति बनाने के लिए कहा जाएगा अगर फिर भी फैसला नहीं हुआ तो सिक्का उछाल कर जीत-हार का फैसला किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- अभिषेक शर्मा के जीरो पर आउट होने से खुश थे युवराज, बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा
ये भी पढ़ें:- क्या विराट कोहली ने पहले ही बना लिया था प्लान? ‘वंदे मातरम’ गाने से पहले का Video आया सामने
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
41 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
44 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines