हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कहां खेले जाएंगे अगले तीन WTC Final? ICC ने कर दिया बड़ा ऐलान

ICC Announces Host Countries for 2031 ICC Tournament: आईसीसी ने पुरुष आईसीसी टूर्नामेंट के मेजबान देशों की घोषणा कर दी है। आगामी तीन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी एक ही देश को मिली है।

विज्ञापन

ICC Announces Host Countries for 2031 ICC Tournament: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने विश्व टेस्ट चैंपियंनशिप के अलावा कई आईसीसी इवेंट पर बड़ा अपडेट दिया है। आईसीसी ने टी-20 विश्व कप वनडे विश्व कप के वेन्यू का ऐलान कर दिया है। आगामी 3 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की मेजबानी एक ही देश को मिलेगी, जबकि 2027 वनडे विश्व कप की मेजबानी के लिए भी आधिकारिक ऐलान हो गया है। आईसीसी ने 2031 तक के बड़े शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। आइए एक नजर डालते हैं।

पुरुष ICC टूर्नामेंट के मेजबान देश

टी-20 विश्व कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका के पास है। इसके अलावा आगामी तीन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी का जिम्मा इंग्लैंड को दिया गया है। वहीं वनडे विश्व कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामिबिया में खेला जाएगा। 2028 टी-20 विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2029 का जिम्मा भारत के पास है। टी-20 विश्व कप 2030 का जिम्मा इंग्लैंड आयरलैंड और स्कॉटलैंड के पास है। वहीं वनडे विश्व कप 2031 की मेजबानी भारत और बांग्लादेश के पास है।

विज्ञापन

इंग्लैंड कर चुका है तीन WTC फाइनल की मेजबानी

विश्व टेस्ट चैंपिनशिप फाइनल की शुरुआत साल 2021 में पहली बार हुई थी, तब पहली बार इंग्लैंड ने ही इस मैच की मेजबानी की थी। इसके अलावा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल की मेजबानी भी इंग्लैंड ने ही की थी। वहीं हाल ही में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी का जिम्मा भी इंग्लैंड ने उठाया था। यानी अब तक इंग्लैंड 3 WTC फाइनल की मेजबानी कर चुका है। इसके अलावा आगामी तीन WTC फाइनल की मेजबानी का जिम्मा भी इंग्लैंड के पास है।

पुरुष ICC टूर्नामेंट के मेजबान देशों की हुई घोषणा

वर्ष टूर्नामेंट मेजबान देश
2026 टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका
2027 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (फाइनल) इंग्लैंड
2027 वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया
2028 टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड
2029 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (फाइनल) इंग्लैंड
2029 चैंपियंस ट्रॉफी भारत
2030 टी20 विश्व कप इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड
2031 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (फाइनल) इंग्लैंड
2031 वनडे विश्व कप भारत और बांग्लादेश

 

संबंधित खबरें

Tags:
ICC

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola