Champions Trophy 2025 AFG vs ENG: बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच को जीतकर अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल की तरफ एक मजबूत कदम बढ़ाया है। अफगानिस्तान की जीत में एक खिलाड़ी ने अहम रोल निभाया। जी हां हम बात कर रहे है अजमतुल्लाह उमरजई की जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया लेकिन इस खिलाड़ी को फिर भी प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड न मिल सका।
अजमतुल्लाह उमरजई नहीं बने प्लेयर ऑफ द मैच
इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक कमाल की रही थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 325 रन बनाए थे। अफगान टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए इब्राहिन जादरान ने सबसे ज्यादा 177 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने 41 रन बनाए थे। इसके बाद गेंदबाजी में भी अजमतुल्लाह उमरजई का कहर देखने को मिला। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 9.5 ओवर में 58 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन पर इब्राहिम जादरान की 177 रन की पारी भारी पड़ गई।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: कप्तानी छोड़ने को लेकर जोस बटलर ने कर दिया साफ, क्या फ्यूचर प्लान?
इब्राहिम जादरान बने प्लेयर ऑफ द मैच
इस मैच में इब्राहिम जादरान ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की थी। उन्होंने 146 गेंदों का सामना करते हुए 177 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान जादरान ने 12 चौके और 6 छक्के लगाए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते जादरान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अपनी इस पारी के चलते उन्होंने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। इब्राहिन का ये 35 वनडे मैचों में छठा शतक है, जबकि 35 वनडे मैचों के बाद विराट कोहली 4 शतक लगा पाए थे।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: अफगानिस्तान ने बदल दिया पॉइंट्स टेबल का समीकरण, सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
47 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines