CT 2025: अफगानिस्तान ने बदल दिया पॉइंट्स टेबल का समीकरण, सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक

Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान की इंग्लैंड पर जीत के बाद ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में बदलाव देखने को मिला है। अब सेमीफाइनल की रेस काफी रोमांचक हो चली है।

CT 2025 points table

CT 2025 points table

विज्ञापन

Champions Trophy 2025 Points Table: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में अभी तक टीम इंडिया और न्यूजीलैंड ने अपनी जगह बनाई है। ये दोनों ही ग्रुप-ए की टीमें हैं। वहीं अभी तक ग्रुप-बी से किसी टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं किया है। इंग्लैंड और अफगानिस्तान के मैच के बाद ग्रुप-बी में सेमीफाइनल की रेस काफी रोमांचक हो चली है। अफगानिस्तान से हारने के बाद इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव

बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर 2 अंक हासिल किए। इस जीत के साथ ही अफगान टीम ने सेमीफाइनल की तरफ एक मजबूत कदम बढ़ाया है। पॉइंट्स टेबल में अफगान टीम अब तीसरे पायदान पर आ गई है। साउथ अफ्रीका की टीम अभी भी 3 अंक के साथ ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर बनी हुई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम 3 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

Advertisment
टीम मैच जीत हार अंक नेट रनरेट
साउथ अफ्रीका 2 1 0 3 +2.140
ऑस्ट्रेलिया 2 1 0 3 +0.475
अफगानिस्तान 2 1 1 2 -0.990
इंग्लैंड 2 0 2 0 -0.305

ये भी पढ़ें:- CT 2025: टूर्नामेंट से बाहर होने पर जोस बटलर का बड़ा बयान, बताई हार की वजह

अफगानिस्तान से हारने के बाद इंग्लैंड की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर आ गई है। इंग्लैंड को अपने दोनों ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ जोस बटलर की टीम टूर्नामेंट से भी बाहर हो गई है। अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 8 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही अब अफगानिस्तान ने अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को और ज्यादा मजबूत कर लिया है।


ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल

विज्ञापन
टीम मैच जीत हार अंक नेट रनरेट
न्यूजीलैंड 2 2 0 4 +0.863
भारत 2 2 0 4 +0.647
बांग्लादेश 2 0 2 0 -0.443
पाकिस्तान 2 0 2 0 -1.087

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ