IND vs SA 2nd T20I Turning Point: सीरीज के दूसरे टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने रोमांच से भरे मुकाबले में टीम इंडिया को 3 विकेट से हरा दिया। 86 के स्कोर पर 7 विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही प्रोटियाज टीम के लिए ट्रिस्टन स्टब्स मसीहा बनकर सामने आए और उन्होंने जीत को भारत के जबड़े से छीन लिया। स्टब्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 47 रन की शानदार पारी खेली। भारत की ओर से गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने कहर बरपाते हुए पांच विकेट चटकाए, पर वह टीम की हार को नहीं टाल सके। आइए आपको बताते हैं कैसे दूसरे टी-20 में कन्फर्म नजर आ रही टीम इंडिया की जीत हो गई हार में तब्दील।
मैच पर कस लिया था शिकंजा
125 रन के लक्ष्य का बचाव करने उतरी टीम इंडिया को एक बार फिर अर्शदीप सिंह ने शानदार शुरुआत दी। अर्शदीप ने रेयान रिकेल्टन को महज 13 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती का जादू सिर चढ़कर बोला और उन्होंने साउथ अफ्रीका के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर डाला। वरुण ने कप्तान एडम मार्करम को महज 3 रन के स्कोर पर चलता किया। इसके बाद रीजा हेंड्रिक्स भी 24 रन बनाकर भारतीय स्पिनर का शिकार बने। मार्को जेनसन और डेविड मिलर भी वरुण की फिरकी में उलझकर रह गए। वरुण ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए।
कहां फिसल गई हाथ से बाजी
86 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका की टीम अपने 7 विकेट गंवा चुकी थी। भारतीय टीम मैच में पूरी तरह से हावी थी। ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर थे, लेकिन दूसरे छोर पर गेराल्ड कोएत्जी मौजूद थे, जिनके पास ज्यादा बल्लेबाजी करने का अनुभव मौजूद नहीं था। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार और टीम इंडिया के गेंदबाज बने बनाए दबाव को बरकरार नहीं रख सके। पिच से मिल रही स्पिनर्स को मदद के बावजूद कप्तान सूर्या ने 16वें ओवर की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह को सौंपी।
अर्शदीप के इस ओवर में 12 रन बने और प्रेशर काफी हद तक कम हो गया। इसके बाद भारतीय कप्तान ने अगले ही ओवर में फिर वही गलती दोहराई और गेंद अक्षर पटेल को देने की बजाए आवेश खान के हाथों में सौंप दी। नतीजा यह हुआ कि आवेश के खिलाफ भी कोएत्जी ने दो चौके जमा दिए और मैच भारत की पकड़ से निकल गया। अगले ओवर में अर्शदीप के खिलाफ चार चौके जमाते हुए स्टब्स ने साउथ अफ्रीका की यादगार जीत पर मुहर लगा दी।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
49 mins agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
2 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
3 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
4 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
4 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
5 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines