---विज्ञापन---

खेल angle-right

ब्लैकआउट के बीच पंजाब-दिल्ली के खिलाड़ियों को ऐसे निकाला गया बाहर, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

India vs Pakistan Tension: 8 मई को देश के कई शहरों में ब्लैकआउट हुआ। इस बीच पंजाब और दिल्ली के बीच खेले गए मुकाबले को भी रद्द कर दिया गया।

---विज्ञापन---

PBKS vs DC: 8 मई को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2025 में आमने सामने थीं। मैच धर्मशाला के मैदान पर खेला जा रहा था। लेकिन अचानक भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से धर्मशाला में ब्लैकआउट हुआ। इस वजह से मैच को बीच में रोकने का फैसला किया गया। वहीं थोड़ी देर बाद मैच को रद्द कर दिया गया। मैच के बाद खिलाड़ियों को स्टेडियम से सुरक्षित निकाला गया। जिसका वीडियो सामने आया है।

खिलाड़ियों को ऐसे निकाला गया बाहर

पंजाब- दिल्ली के बीच अचानक मैच को रद्द करना पड़ा। स्टेडियम की फ्लड लाइट्स को बंद कर दिया गया। इसके बाद फैंस और खिलाड़ियों को बाहर निकाला गया। इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि खिलाड़ी बस में जल्दी जल्दी बैठ रहे हैं। इस दौरान खिलाड़ियों को आराम आराम से जाने के लिए कहा जा रहा है। पंजाब और दिल्ली के खिलाड़ी अपनी-अपनी बस में बैठ रहे हैं। वीडियो में मार्कस स्टोयनिस, शशांक सिंह, मुकेश कुमार भी नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

पंजाब की बल्लेबाजी के दौरान रोका गया मुकाबला

पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबला शुरू होने से पहले बारिश हुई थी। इस वजह से मैच लगभग 1 घंटे देरी से शुरू हुआ। पंजाब ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पंजाब ने 10.1 ओवर में 122 रन बना लिए थे। प्रियांश आर्य ने 34 गेंदों में 70 रनों की शानादार पारी खेली थी, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल थे। वहीं प्रभसिमरन सिंह 28 गेंदों में 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि मैच में जैसे ही कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने आए। मैच को वैसे ही रोक दिया गया था। प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से ये मुकाबला काफी अहम था। इस मैच को जीतते ही पंजाब प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाती। वहीं दिल्ली के लिए भी ये मुकाबला करो या मरो का था। हालांकि मैच रद्द होने से दोनों ही टीमों को नुकसान हुआ।

First published on: May 09, 2025 04:58 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola