T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है। इस बार टी20 विश्व कप 2024 के 9वें एडिशन की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज ने की थी। अब अगला टी20 विश्व कप दो साल बाद होगा। अगले टी20 विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे। ऐसे में भारत के पास एक बार फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका होगा। इस टूर्नामेंट में भारत के पास होम एडवांटेज भी होगा। ये टी20 विश्व कप फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित होगा।
आईसीसी ने भी अगले टी20 विश्व कप को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने इस टूर्नामेंट का फॉर्मेट तैयार कर लिया है। अगले टी20 विश्व कप में भी इस बार की तरह ही ग्रुप बांट दिए जाएंगे। इसके अलावा सुपर 8 होगा। टी20 विश्व कप के 10वें एडिशन में 20 टीमें हिस्सा लेंगी।
खेले जाएंगे 55 मैच
इस टी 20 वर्ल्ड कप में 55 मैच होंगे। दूसरे राउंड में केवल 8 ही टीमें जाएगी। जबकि ग्रुप में 5 टीमें होंगी। इस टूर्नामेंट के लिए 12 टीमें पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और इंग्लैंड ने पहले ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब बाकी बच्चे टीमों का फैसला रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा। इसमें 30 जून 2024 तक की गणना होगी।
टीम इंडिया को मिलेगा फायदा
ये T20 वर्ल्ड कप भारत घरेलू हालातों में खेलेगा। इसके अलावा इस टूर्नामेंट के बड़े मैच भारत में ही खेले जाएगे। ऐसे में टीम इंडिया के पास एक बार फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका होगा।
ये भी पढ़ें: ICC T20 Rankings: बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, गेंदबाजी रैंकिंग में पहुंचे इस स्थान पर
ये भी पढ़ें: IND vs SA: सूर्या के कैच पर भारत के पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, क्रिकेट के नियम से खत्म किया सस्पेंस
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
34 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
1 hr agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
3 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
5 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
5 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
7 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines