ICC T20 Rankings: बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, गेंदबाजी रैंकिंग में पहुंचे इस स्थान पर

ICC Twenty20 Bowling Ranking: टी 20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। उन्होंने टूर्नामेंट में 15 विकेट हासिल किए थे। उनके इस प्रदर्शन का असर अब उनकी रैंकिंग में भी देखने को मिला है।

l - 2024-07-03T161146.775

ICC Twenty20 Bowling Ranking: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2024 खत्म होने के बाद आईसीसी ने लेटेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। लेटेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। भारत के लिए इस टी20 वर्ल्ड कप में अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनके प्रदर्शन की वजह से सभी गेंदबाजों की रैंकिंग में फायदा हुआ है।

विज्ञापन

टॉप 20 में पहुंचे जसप्रीत बुमराह

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप 100 में भी नहीं थे। वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वो अब टॉप-20 पहुंच गए हैं। इसके अलावा अक्षर पटेल और कुलदीप यादव टॉप-10 गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं।

बुमराह को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

विज्ञापन

इस टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह ने धमाल मचा दिया था। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 8 मैचों में 8.27 के औसत से 15 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट भी सिर्फ 4.18 था। फाइनल मैच में भी उन्होंने दो विकेट हासिल किए थे। वो अब 640 रेटिंग के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। T20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले वो टॉप 100 गेंदबाजों में भी नहीं थे।

अगर टॉप 10 की बात करें तो इसमें दो भारतीय खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। अक्षर पटेल ने एक स्थान की छलांग लगाकर 57 रेटिंग के साथ 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। कुलदीप यादव को भी तीन स्थान का फायदा हुआ है। वो रेटिंग के साथ 8वें नंबर पर हैं।

विज्ञापन

जानें कौन हैं टॉप पर

टी20 बॉलर्स की लेटेस्ट रैंकिंग में आदिल रशीद टॉप पर बने हुए है। जबकि सात स्थान की छलांग लगाकर एनरिक नॉर्खिया दूसरे स्थान पर आ गए हैं। तीसरे नंबर पर श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा हैं। जबकि 2 स्थान के नुकसान के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ