हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Champions Trophy: दुबई में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? यहां जानिए पूरी डिटेल्स

Champions Trophy 2025: भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। आइए जानते हैं दुबई की सरजमीं पर भारत का रिकॉर्ड कैसा रहा है।

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने सभी मैच दुबई में खेलने वाली है। मेगा इवेंट का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से बांग्लादेश के खिलाफ मैच से करेगी। इसके बाद टीम इंडिया 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। ऐसे में आइए जानते हैं दुबई की सरजमीं पर भारतीय टीम के आंकड़े कैसे हैं।

भारत का दुबई में कैसा रहा है रिकॉर्ड?

दुबई के मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। इस सरजमीं पर टीम इंडिया ने एक भी वनडे मैच नहीं गंवाया है। भारतीय टीम ने अब तक सभी मैच अपने नाम किए हैं। टीम इंडिया ने यहां पर 6 वनडे मैच खेले हैं। भारत ने 5 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि 1 मुकाबला टाई रहा है। खास बात ये है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने इस मैदान पर दो वनडे मैच खेले हैं।

इन दोनों ही मैच को भारत ने अपने नाम किया है। आंकड़ों से पता चलता है कि टीम इंडिया का पलड़ा ज्यादा भारी है। भारत ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश, हांग कांग, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मैच खेले हैं।

विज्ञापन

IND vs PAK हेड टू हेड

भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे क्रिकेट में अभी तक 135 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 57 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 73 मैच जीते हैं। चार मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकला है। पिछली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें टी-20 विश्व कप 2024 में आमने सामने थीं। तब भारत ने पाकिस्तान को हराया था।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती।

विज्ञापन

नॉन ट्रैवलिंग सबस्‍टीट्यूट्स: यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे।

पहले मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola