KKR के स्टार खिलाड़ी पर BCCI का बड़ा एक्शन, एक मैच के लिए बैन, 100% जुर्माना

Harshit Rana IPL Code Of Conduct: हर्षित राणा को एक मैच के लिए बैन कर दिया गया है। साथ ही मैच फीस का 100 परसेंट जुर्माना लगाया गया है।

Harshit Rana IPL

Harshit Rana IPL

विज्ञापन

Harshit Rana IPL Code Of Conduct: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी हर्षित राणा पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ी कार्रवाई की है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा को एक मैच के लिए बैन कर दिया गया है। हर्षित पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप है। उन्हें इस अपराध के लिए दोहरा झटका लगा है। हर्षित राणा को एक मैच के लिए सस्पेंड करने के अलावा  उन पर मैच फीस का 100% जुर्माना भी लगाया गया है। हर्षित अब 3 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे। ये मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

अभिषेक पोरेल को चिढ़ाने की कोशिश

हालांकि हर्षित राणा पर कार्रवाई की वजह साफ तौर पर नहीं बताई गई है। माना जा रहा है कि उन पर ये कार्रवाई दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के खिलाफ जश्न की वजह से की गई है। अभिषेक पोरेल को बोल्ड करने के बाद हर्षित ने फ्लाइंग किस जैसा पोज बनाया था। हालांकि राणा ने ऐसा अपराध पहली बार नहीं किया था।

विज्ञापन

पहले भी लग चुका है जुर्माना

इससे पहले भी वे अपनी हरकतों की वजह से आलोचना का सामना कर चुके हैं। हर्षित राणा ने आईपीएल के एक मैच में सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद भी कुछ ऐसी ही हरकत की थी। जिसकी वजह से उन पर मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था।

विज्ञापन

बीसीसीआई ने बनाए हैं सख्त नियम

राणा पर अब मैच बैन और फीस के 100 प्रतिशत जुर्माने की कार्रवाई अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 उल्लंघन के आरोप में की गई है। बार-बार अपराध की वजह से उन पर एक मैच का बैन लगा दिया गया है। आपको बता दें कि बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर सख्त नियम बनाए हैं। यदि कोई खिलाड़ी बार-बार अपराध करता है तो उस पर बैन लगाया जा सकता है। कुछ दिनों पहले विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों पर भी बीसीसीआई की ओर से आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई थी। हर्षित ने अब तक आईपीएल के 8 मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ