---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: मुंबई इंडियस में पड़ी फूट, टीम में बने 2 गुट से खराब हुआ प्रदर्शन; पू्र्व दिग्गज का बड़ा दावा

IPL 2024 Mumbai Indians Divided: मुंबई इंडियंस की कमान जबसे हार्दिक पांड्या के हाथों में आई हैं। तबसे सोशल मीडिया पर रिएक्शन सामने आ रहे हैं कि टीम अब दो गुटो में बंट चुकी है। वहीं अब पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने भी इसको लेकर बड़ा दावा किया है।

---विज्ञापन---

IPL 2024 Mumbai Indians Divided : आईपीएल के 17वें सीजन में मुंबई इंडियस की टीम जीत की पटरी से उतर चुकी है। 5 बार की चैंपियन रह चुकी मुंबई इंडियंस इस सीजन में अपनी लय में नजर नहीं आई है। 9 मैचों में 3 जीत और 6 मुकाबलों में हार का सामना करने वाली मुंबई अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। इसी बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क ने मुंबई इंडियस को लेकर एक बड़ा दावा किया है।

मीडिया से बात करते हुए क्लार्क ने कहा कि मुंबई इंडियस की टीम दो भागों में बंटी हुई है। जिस कारण से टीम के प्रदर्शन पर इसका असर पड़ रहा है। रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, टिम डेविड और सूर्यकुमार यादव जैसे स्टार क्रिकेटरों से भरी मुंबई इंडियस की टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक तो बिल्कुल नहीं हो रहा है। क्लार्क ने आगे कहा कि बड़ा टूर्नामेंट जीतना व्यक्तिगत तौर पर प्रदर्शन करने की जगह एकजुटता दिखाकर एक टीम की तरह खेलने पर निर्भर करता है।

---विज्ञापन---

प्लेऑफ में शामिल होने के लिए MI को करनी होगी मेहनत

मुंबई इंडियस प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। ऐसे में उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए बाकी के मैचों को हर हाल में जीतना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो मुंबई इस सीजन से बाहर हो जाएगी। आज मुंबई का लखनऊ से मुकाबला है। जिसे मुंबई को हर हाल में जीतना होगा।

---विज्ञापन---

इस बार हार्दिक के हाथ में टीम की कमान

दरअसल, मुंबई इंडियंस के इस बार के प्रदर्शन के पीछे कप्तान का बदलना है। टीम प्रबधंन ने रोहित शर्मा को हटाकर गुजरात टाइटंस से आए हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंप दी थी लेकिन टीम प्रबधंन का ये फैसला मुंबई इंडियस के लिए बेकार साबित हो रहा है। मुंबई की टीम खराब प्रदर्शन तो कर रही है साथ ही टीम में खिलाड़ियों के बीच में लड़ाई देखने को मिली है। जिसका असर साफ तौर पर टीम के प्रदर्शन पर देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: केएल राहुल बाहर…युवा खिलाड़ियों को मौका, टीम इंडिया के स्क्वाड की 5 बड़ी बातें

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम इंडिया का हुआ ऐलान, हार्दिक पांड्या उपकप्तान; यहां देखें पूरा स्क्वाड

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान, यहां देखें 15 खिलाड़ियों का पूरा स्क्वाड

First published on: Apr 30, 2024 05:29 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola