India vs Pakistan: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच का इंतजार करोड़ों फैंस कर रहे थे। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि बीच मैच में पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान और हर्षित राणा आपस में भिड़ गए।
LIVE मैच में भिड़े दो खिलाड़ी
दरअसल 21वें ओवर में मोहम्मद रिजवान रन भाग रहे थे। लेकिन उनकी लाइन गलत थी और वह गेंदबाजी कर रहे हर्षित राणा से टकरा गए। रिजवान को गलत लाइन में भागता देख हर्षित राणा भी गुस्से से लाल हो गए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर्षित अग्रेसिव खिलाड़ी हैं। आईपीएल में वह कई बार विरोधी टीम को विकेट लेने के बाद स्लेज करते हुए देखे गए हैं। विकेट लेने के बाद उन्होंने आईपीएल में फ्लाइंग किस भी दिया था, जिसके बाद उनपर जुर्माना भी लगाया गया था।
पाकिस्तान की औसतन शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम और इमाम उल हक ने पारी की शुरुआत की। लेकिन दोनों टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके। बाबर आजम 26 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें हार्दिक पांड्या ने पवेलियन लौटाया। वहीं इमाम उल हक 26 गेंदों में 10 रन बनाकर रन आउट हुए। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान 25.2 ओवर में 99/2 रन बना चुकी है। रिजवान 24 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि सऊद शकील 33 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
जीत की तलाश में पाकिस्तान
चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच पाकिस्तान ने घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। लेकिन इस मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को भारत से मुकाबला जीतना होगा। जबकि भारतीय टीम भी इस मैच को अपने नाम कर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी। भारतीय टीम का हौसला बुलंद है, क्योंकि मेन इन ब्लू ने 20 फरवरी को बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का आगाज किया था।
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर को विराट कोहली और सचिन ने दी श्रद्धांजलि
22 mins agoभारत की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
51 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
3 hrs agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines