Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी 2024 का घमासान जारी है. कई भारतीय खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। 5 सितंबर से खेले जा रहे मुकाबले में अब तक कई खिलाड़ियों ने खासा प्रभावित किया है. इंडिया D की ओर से हिस्सा लेते हुए एक गेंदबाज़ ने कमाल का प्रदर्शन कर अपनी गहरी छाप छोड़ी। अब माना जा रहा है कि बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैच की सीरीज़ में इस गेंदबाज़ को जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की जगह पर मौका मिल सकता है।
इस दमदार गेंदबाज़ को मिल सकता है मौका
दलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया D की ओर से हिस्सा लेते हुए हर्षित राणा ने कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए इंडिया C के बल्लेबाज़ों को खूब परेशान किया. हर्षित ने अपने 4 ओवर के स्पेल में किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 4 बल्लेबाज़ों को अपना शिकार बनाया। उनकी तेज गति गेंदबाज़ी और स्विंग से विरोधी बल्लेबाज़ों ने घुटने टेक दिए। अब माना जा रहा है कि हर्षिक को 19 सितंबर से शुरू हो रही बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में भारतीय स्क्वाड में मौका मिल सकता है।
राणा ने आईपीएल 2024 में भी केकेआर की ओर से कमाल दिखाया था। उन्होंने खेले गए 13 मैच में 19 विकेट अपने नाम किया था, जिसके बाद ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 5 मैच की टी-20 सीरीज़ में हर्षित को मौका मिला. लेकिन उन्हें अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला था।
शमी-बुमराह के खेलने पर संशय
विश्व कप 2023 के बाद से चोटिल चल रहे मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में वापसी का इंतजार रहने वाला है। शमी अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं. ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें तो तेज़ गेंदबाज़ बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो सकते हैं। उनका लगातार एनसीए में रिहैब चल रहा है. वहीं दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह भी आगामी टेस्ट सीरीज़ से आराम ले सकते हैं। जस्सी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज़ में दिख सकते हैं। दरअसल मैनेजमेंट बुमराह को घरेलू सीरीज़ खिलाकर चोटिल होने का कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहेगी।
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
41 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
44 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines