3 मैच, 3 बार शिकार, कीवी बल्लेबाज के लिए अबूझ पहेली बन गए हर्षित राणा

Harshit Rana bowling performance: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में हर्षित राणा ने शुरुआत में शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने न्यूजीलैंड को दूसरे ही ओवर में दूसरा झटका दिया. न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज के लिए हर्षित राणा की गेंदबाजी अबूझ पहेली साबित हो रही है. उन्होंने इस सीरीज में 3 बार एक ही कीवी बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया है.

हर्षित राणा

हर्षित राणा

विज्ञापन

Harshit Rana: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम पहले गेंदबाजी कर रही है. भारत की ओर से हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की और कीवी टीम को 5 रन पर ही 2 बड़े झटके दिए. हर्षित राणा न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे के लिए सिरदर्द बन गए हैं. कॉनवे हर्षित की गेंद को समझ नहीं पा रहे हैं. कॉनवे के पास हर्षित की गेंदबाजी का जवाब नहीं है.

हर्षित राणा की गेंदबाजी बनी काल

हर्षित राणा की गेंदबाजी डेवोन कॉनवे को समझ में नहीं आ रही है. दरअसल हर्षित ने इस सीरीज में तीनों ही बार डेवोन कॉनवे को अपना शिकार बनाया है. इंदौर में भी खेले जा रहे मुकाबले में हर्षित ने डेवोन कॉनवे को 5 रनों पर चलता किया. उनकी स्विंग गेंदबाजी को डेवोन समझ नहीं पाए और स्लिप में रोहित शर्मा को कैच दे बैठे.

विज्ञापन

इस सीरीज में खेले गए 3 मैच में डेवोन कॉनवे अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित नहीं कर पाए. उन्होंने 25.66 की औसत के साथ केवल 77 रन बनाए. पहले मैच में उनके बल्ले से अर्धशतक जरूर निकला. लेकिन दूसरे और तीसरे वनडे में वह फ्लॉप रहे.

ऐसा है मैच का हाल

भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया. कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को मौका दिया. 30 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 159/3 है. डेरिल मिचेल 87 गेंदों में 79 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि ग्लेन फिलिप्स 47 गेंदों में 44 रन बनाकर खेल रहे हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ