Harry Brook Century: पाकिस्तान की धरती पर इंग्लैंड के एक युवा बल्लेबाज ने धमाल मचा रखा है। क्या शाहीन अफरीदी, क्या नसीम शाह और क्या अबरार अहमद। 25 साल के यंग बैटर के आगे पाकिस्तान का बॉलिंग अटैक मजाक बनकर रह गया है। मुल्तान के मैदान पर इसी बैटर के बल्ले से एक और सेंचुरी निकली है। नाम है हैरी ब्रूक। इंग्लिश बैटर ने अपने 19वें टेस्ट में छठा शतक ठोक दिया है। हैरी ब्रूक ने सिर्फ छठी इनिंग में मोहिंदर अमरनाथ के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है, जिसे पूरा करने के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने 18 पारियां खेली थीं। खबर लिखे जाने तक ब्रूक क्रीज पर बरकार हैं और जो रूट के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 200 रन की अटूट साझेदारी निभा चुके हैं।
तैयार हो रहा इंग्लैंड का नया ‘जो रूट’
बेन डकेट के पवेलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे हैरी ब्रूक शुरुआत से ही अच्छी लय में दिखाई दिए। ब्रूक ने जो रूट के साथ मिलकर पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन बटोरे। ब्रूक ने तेज तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। रूट एक छोर संभालकर खड़े रहे, तो ब्रूक ने फास्ट बॉलर्स के खिलाफ जमकर हाथ खोले।
युवा बल्लेबाज ने 118 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का छठा शतक पूरा किया। ब्रूक चौथे विकेट के लिए रूट संग मिलकर 200 रन से ज्यादा की पार्टनरशिप जमा चुके हैं। अपनी इस पारी के दौरान ब्रूक के बल्ले से अब तक 10 चौके और एक छक्के निकल चुका है।
चार टेस्ट में चार शतक
हैरी ब्रूक को पाकिस्तान की धरती काफी रास आ रही है। ब्रूक ने अब तक पाकिस्तान में कुल चार टेस्ट मैच खेले हैं और चारों में ही उनके बल्ले से शतक आए हैं। ब्रूक पाकिस्तान की सरजमीं पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं। ब्रूक ने यह मुकाम अपनी छठी पारी में हासिल किया है, जबकि मोहिंदर अमरनाथ को इस उपलब्धि तक पहुंचने में 18 इनिंग लगी थीं।
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
7 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
50 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
1 hr agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
3 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
5 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines