IND vs ENG: इस मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ सकते हैं हार्दिक पांड्या, बनाने होंगे केवल 5 रन

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या चेन्नई टी-20 में रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वह बड़ा कारनामा करने से केवल 5 विकेट दूर हैं।

Team India (36)

Hardik Pandya: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की खेली जा रही टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जनवरी को चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज में 1-0 से आगे चल रही सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम की निगाहें चेन्नई में होने वाले दूसरे टी-20 मैच पर टिकी हुई हैं। इस मैच में हार्दिक पांड्या बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वह रोहित शर्मा को एक मामले में पीछे छोड़ने से महज 5 रन दूर हैं।

विज्ञापन

हार्दिक तोड़ सकते हैं रोहित का रिकॉर्ड!

दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर टी-20 प्रारूप में रन बनाने के मामले में हार्दिक पांड्या, हिटमैन से आगे निकलने वाले हैं। वह केवल 5 रन दूर हैं। रोहित ने अपने करियर में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 प्रारूप में भारतीय सरजमीं पर 4 मैच में 28.75 की औसत के साथ 115 रन बनाए हैं। जबकि हार्दिक ने 9 मैच में 18.50 की औसत के साथ 111 रन बनाए हैं। अगर वह चेन्नई टी-20 में 5 रन बना लेते हैं तो हार्दिक, रोहित को पीछे छोड़ देंगे। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 प्रारूप में भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा छठे स्थान पर आते हैं, जबकि हार्दिक का स्थान सातवां है।

विज्ञापन

भारतीय सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

इस लिस्ट में विराट कोहली का पहला स्थान आता है, जिन्होंने 11 मैचों में 44.62 की औसत के साथ 357 रन बनाए थे। इसके अलावा सुरेश रैना ने 6 मैच 40.80 की औसत के साथ 204 रन बनाए हैं। एमएस धोनी तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 6 मैच में 45 की औसत के साथ 180 रन बनाए हैं। चौथे स्थान पर श्रेयस अय्यर हैं, जिन्होंने 5 मैच में 40.33 की औसत के साथ 121 रन बनाए हैं। वहीं केएल राहुल पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 7 मैचों में 16.57 की औसत के साथ 116 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा , संजू सैमसन (विकेटकीपर) , तिलक वर्मा , सूर्यकुमार यादव (कप्तान) , हार्दिक पांड्या , रिंकू सिंह , नितीश कुमार रेड्डी , अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह , वरुण चक्रवर्ती।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ