Harbhajan Singh: भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। टीम इंडिया 1-2 से सीरीज में पीछे है। गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम टेस्ट प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। टीम इंडिया ने अब तक केवल बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेली गई 2 टेस्ट मैचों की सीरीज को अपने नाम किया है। इसके अलावा टीम इंडिया हर मोर्चे पर विफल रही है। भारतीय टीम की विफलताओं पर हरभजन सिंह ने न्यूज 24 के खेल पत्रकार वैभव भोला से बातचीत की है। साथ में भज्जी ने भारतीय टीम के हेड कोच बनने के सवाल का जवाब भी दिया है।
क्या हरभजन सिंह बनेंगे टीम इंडिया के कोच?
न्यूज 24 पर बात करते हुए हरभजन सिंह ने कोच बनने को लेकर कहा कि नहीं, मैं भारतीय टीम का कोच बनना मेरा विषय नहीं है। लेकिन अगर मुझे मौका मिला तो मैं मेंटॉर के रूप में भारतीय टीम के साथ काम करना चाहूंगा। टीम को कैसे आगे लेकर जाना है। खिलाड़ियों से बातचीत करना उसपर मैं काम कर सकता हूं। हमारे पास खेल के प्रति जितना भी अनुभव है वो कभी भी टीम इंडिया को देना चाहता हूं। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि कई पूर्व भारतीय खिलाड़ी टीम इंडिया की मदद करने के लिए तैयार हैं। गौतम टीम के साथ हैं। अगर मुझे उनसे टीम के विषय पर बात करनी है तो मैं उनसे बातचीत करने के लिए तैयार हूं।
गौतम की कोचिंग पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि गंभीर टीम इंडिया का बेहतरीन खिलाड़ी रहा है। कोच के तौर पर गंभीर का दिमाग काफी शानदार है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद गंभीर का ये दूसरा सबसे बड़ा टूर है।
गौतम गंभीर की कोचिंग में टेस्ट प्रारूप में टीम इंडिया क्यों फेल?
गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने अब तक टेस्ट प्रारूप में शानदार प्रदर्शन नहीं किया है। टीम इंडिया ने अब तक उनकी कोचिंग में 13 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 4 जीत और 8 हार अर्जित की है, जबकि 1 मैच ड्रॉ रहा है। हरभजन ने टेस्ट में टीम इंडिया की विफलताओं पर बात करते हुए कहा है कि भारतीय टीम फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है। राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के लगभग सभी सपोर्ट स्टाफ बदल गए हैं। ऐसे में गंभीर को वक्त देने की जरूरत है। हरभजन को उम्मीद है कि गंभीर भारत के लिए बतौर कोच अच्छी भूमिका निभाएंगे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
53 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines