Harbhajan Singh Kamran Akmal Controversy: टी20 विश्व कप 2024 के दौरान जब भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया था। इस मैच के दौरान पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को लेकर सिख धर्म पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद पूर्व भारतीय दिग्गज हरभजन सिंह ने अकमल को आड़े हाथों लेते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई थी।
अब ये दोनों पूर्व खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 में इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के मैच के दौरान आमने-सामने हुए थे। मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों को काफी देर तक एक-दूसरे से बातचीत करते हुए देखा गया था।
ये भी पढ़ें:- WI vs SA: लौट आया पुराना कप्तान, साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान
अकमल ने हरभजन सिंह से मांगी माफी
मैदान से हरभजन सिंह और कामरान अकमल की बातचीत करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हो रही थी। जिसके बाद फैंस जानना चाह रहे थे कि आखिर इन दोनों के बीच में क्या बात हुई थी। जिसका खुलासा अब खुद कामरान अकमल ने लाइव चैनल पर किया है। अकमल ने बताया कि मैंने पहले जो गलती की थी हम उस पर ही बात कर रहे थे। मैं कभी भी किसी धर्म के बारे में गलत नहीं बोलता हूं। मैंने ये सब स्पष्ट किया और ऐसा होना चाहिए था। क्योंकि उनके सामने मैं छोटा हूं, वे भारत ही नहीं विश्व के महान स्पिनर रहे हैं।
आगे अकमल ने बताया कि हमने फिर बाबर आजम के बारे में बातचीत की, क्योंकि आपने देखा होगा कि उसका कितना मजाक उड़ाया जा रहा था। इसमें कोई दोराय नहीं है कि बाबर पाकिस्तान क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में से एक हैं। उसने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाए हैं। मेरा ये भी मानना है कि बाबर आजम की ब्रायन लारा से तुलना नहीं की जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें:- अभिषेक शर्मा के जीरो पर आउट होने से खुश थे युवराज, बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा
ये भी पढ़ें:- क्या विराट कोहली ने पहले ही बना लिया था प्लान? ‘वंदे मातरम’ गाने से पहले का Video आया सामने
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
41 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
44 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines