हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पूरा नाटक है…', बायकॉट विवाद पर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान की खोली पोल, सरेआम किया बेइज्जत

Harbhajan Singh statement on IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा. लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान का नाटक भी शुरू हो गया है. जिसके बाद हरभजन सिंह ने पाकिस्तान की क्लास लगाई है.

विज्ञापन
हरभजन सिंह ने पाकिस्तान को लताड़ा है

Harbhajan Singh Statement: 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने बड़ा फैसला किया और आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम को खेलने से मना कर दिया. ये मैच 15 फरवरी को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेला जाना था. लेकिन पाकिस्तान ने इस मैच का बहिष्कार कर दिया है. दुनिया भर से पाकिस्तान के इस फैसले पर पूर्व खिलाड़ियों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. अब इस कड़ी में पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का भी नाम जुड़ गया है. उन्होंने पाकिस्तान की पोल खोली है और इस फैसले को नाटक बताया है.

हरभजन सिंह ने सरेआम किया बेइज्जत

पाकिस्तान के फैसले का वरोध करते हुए हरभजन सिंह ने अपने यू ट्यूब चैनल पर कहा “बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवान. पाकिस्तान सरकार ने कहा कि उनकी टीम टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगी लेकिन भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी. इसमें कोई तर्क नहीं है. यह लोगों को गुमराह करने के लिए रचा गया एक पूरा नाटक है. वे यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि हम बांग्लादेश के साथ खड़े हैं. ठीक है, अगर आप नहीं आना चाहते तो मत आइए. भारत भी आपके देश में नहीं आता – यह भी ठीक है. लेकिन यह मैच तटस्थ मैदान पर था. कुछ समय पहले, एशिया कप के दौरान, राजस्व के लालच में यह मैच खेला गया था. आप इसे छोड़ने को तैयार नहीं थे.”

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: पाकिस्तान ने किया बायकॉट, फिर भी टीम इंडिया मैच खेलने जाएगी कोलंबो, कारण कर देगा हैरान

विज्ञापन

बांग्लादेश ने वापस लिया था नाम

इससे पहले आईसीसी टी-2- वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश अपना नाम वापस ले चुकी है. बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप के सभी मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी. आईसीसी ने इसे ठुकरा दिया था. हालांकि तब पाकिस्तान ने बांग्लादेश के पक्ष में वोट किया था. अब पाकिस्तान ने खुद भारत के खिलाफ होने वाले मैच का विरोध कर दिया है. बहरहाल आईसीसी ने पाकिस्तान को विचार करने का समय दिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आईसीसी पाकिस्तान पर क्या फैसला लेती है.

ये भी पढ़ें:- भारत से मैच किया रद्द, तो ODI वर्ल्ड कप 2027 से बाहर होगा पाकिस्तान! साथ ही इतने करोड़ का देना होगा हर्जाना

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola