IPL 2025: आईपीएल 2025 का आयोजन बहुत ही शानदार तरीके से हो रहा है और फैंस को जबरदस्त मैच देखने को मिल रहे हैं। अब इस सीजन के बीच में गुजरात टाइटंस की टीम में एक बदलाव हुआ है। श्रीलंका के खिलाड़ी दासुन शनाका को टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने घायल ग्लेन फिलिप्स की जगह ली है।
गुजरात टाइटंस ने शनाका को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 75 लाख रुपये दिए हैं। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था, लेकिन अब उन्हें मौका मिल गया है।
ग्लेन फिलिप्स की जगह किया गया शामिल
दासुन शनाका को गुजरात टाइटंस की टीम में ग्लेन फिलिप्स की जगह शामिल किया गया है। फिलिप्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी। दरअसल, वह ईशान किशन के एक शॉट को रोकने की कोशिश में गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोट आ गई। दर्द की वजह से उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और अब वह आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। वह न्यूजीलैंड वापस लौट गए हैं।
फिलिप्स ने इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेला था और पूरे समय बेंच पर ही बैठे रहे। इससे पहले तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा भी निजी कारणों की वजह से टीम छोड़कर अपने देश लौट गए थे।
पहले भी रह चुके हैं गुजरात टाइटंस का हिस्सा
दासुन शनाका इससे पहले भी गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में गुजरात के लिए तीन मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने कुल 26 रन बनाए थे। अब एक बार फिर किस्मत ने उनका साथ दिया है और उन्हें सीजन के बीच में टीम में शामिल होने का मौका मिल गया है। इस बार वह अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करना चाहेंगे।
शनाका एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और श्रीलंका की टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। उन्होंने अब तक श्रीलंका के लिए 102 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1456 रन बनाए हैं और साथ ही 33 विकेट भी लिए हैं।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
2 mins agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
40 mins agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
2 hrs ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
3 hrs agoरोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
3 hrs agoAsian Games 2026: आज होगा भारत-पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक फाइनल मैच, ये है फ्री में देखने का आसान तरीका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines