Live Updates
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: गुजरात ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने 181 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे गुजरात की टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 50 गेंदों पर 86 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनके अलावा, जोस बटलर ने 25 रन और साई सुदर्शन ने 22 रनों का योगदान दिया. यह गुजरात की इस सीजन 5 मैचों में लगातार तीसरी जीत है, जबकि कोलकाता के लिए 6 मैचों में 5वीं हार रही.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: गुजरात को लगा 5वां झटका
पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर जीत के करीब पहुंच चुकी गुजरात टाइटंस को 5वां झटका लगा. ग्लेन फिलिप्स 16 गेंदों पर 19 रन बनाकर रमनदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए. गुजरात को जीत के लिए 5 गेंदों पर 4 रनों की जरूरत है.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: अर्धशतक बनाकर आउट हुए शुभमन गिल
शुभमन गिल 50 गेंदों में 86 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट गए हैं. उन्होंने अपना काम बखूबी किया. जीटी को जीत के लिए अब 17 गेंदों में 22 रनों की जरूरत है. क्रीज पर राहुल तेवतिया बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score गुजरात का तीसरा विकेट गिरा, आउट हुए वॉशिंगटन सुंदर
गुजरात का तीसरा विकेट गिर गया है. टीम को वॉशिंगटन सुदंर के रूप में बड़ा झटका लगा है. उन्होंने 13 गेंदों में 13 रन बनाए. 15 ओवर के बाद जीटी का स्कोर 144/3 है. क्रीज पर ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: शुभमन गिल ने जड़ा शानदार अर्धशतक
KKR के खिलाफ शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. गिल ने 27 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ अपना पचासा पूरा किया. यह उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: गुजरात को लगा दूसरा झटका
10वें ओवर की पहली गेंद पर गुजरात को जोस बटलर के रूप में दूसरा झटका लगा. बटलर 15 गेंदों पर 25 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हो गए. 9.1 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 95 रन है.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: गुजरात ने पावरप्ले में बनाए 71 रन
गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं. फिलहाल कप्तान शुभमन गिल 34 रन और जोस बटलर 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: गुजरात को लगा पहला झटका
छठे ओवर की पहली गेंद पर गुजरात टाइटंस को साई सुदर्शन के रूप में पहला झटका लगा. सुदर्शन 16 गेंदों पर 22 रन बनाकर सुनील नरेन की गेंद पर आउट हो गए. गुजरात ने 57 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया है.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस की दमदार शुरुआत
शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने गुजरात टाइटंस को दमदार शुरुआत दिलाई है. गुजरात ने शुरुआती 3 ओवर में बिना किसी नुकसान 40 रन बना लिए हैं. फिलहाल गिल 9 गेंद पर 22 और सुदर्शन 9 गेंद पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, कोलकाता की ओर से तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा पहला ओवर फेंकने आए हैं.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता ने गुजरात को दिया 181 रनों का लक्ष्य
आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 181 रनों का लक्ष्य दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम 180 रन पर ऑलआउट हो गई. केकेआर के लिए कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा 55 गेंदों पर नाबाद 79 रनों की पारी खेली. हालांकि, ग्रीन अपना शतक पूरा करने से चूक गए. ग्रीन के अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. रॉवमैन पॉवेल ने 27 रन बनाए, जबिक टिम सीफर्ट ने 19 रन और रमनदीप सिंह ने 17 रन जोड़े. वहीं, गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा, मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा ने 2-2 विकेट लिया, जबकि राशिद खान को एक विकेट मिला.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: कार्तिक त्यागी हुए रन आउट
19वें ओवर में कोलकाता को एक और झटका लगा. कार्तिक त्यागी 6 रन बनाकर रन आउट हो गए. कोलकाता ने 18.2 ओवर में 173 के स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए हैं. फिलहाल कैमरून ग्रीन 45 गेंदों पर 76 रन बनाकर खेल रहे हैं.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता का 8वां विकेट गिरा
18वें ओवर की तीसरी गेंद पर कोलकाता को सुनील नरेन के रूप में 8वां झटका लगा. सुनील नरेन बिना खाता खोले मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया. 17.3 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 8 विकेट पर 166 रन है.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता का 7वां विकेट गिरा
17वें ओवर की तीसरी गेंद पर कोलकाता को रमनदीप सिंह के रूप में 7वां झटका लगा. रमनदीप 7 गेंदों पर 18 रन बनाकर अशोक शर्मा की गेंद पर आउट हो गए. 16.3 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 7 विकेट पर 165 रन है.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: रिंकू सिंह लौटे पवेलियन
16वें ओवर की पहली गेंद पर कोलकाता को रिंकू सिंह के रूप में छठा झटका लगा. रिंकू सिर्फ एक रन बनाकर कगिसो रबाडा का शिकार बने. 148 के स्कोर पर कोलकाता ने अपने 6 विकेट गंवा दिए हैं.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता का 5वां विकेट गिरा
15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कोलकाता को अनुकूल रॉय के रूप में 5वां झटका लगा. अनुकूल सिर्फ 9 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए. 15 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 5 विकेट पर 148 रन है.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: कैमरून ग्रीन ने जड़ा अर्धशतक
गुजरात टाइटंस के खिलाफ कैमरून ग्रीन ने अर्धशतक जड़ दिया है. ग्रीन ने 34 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्कों के साथ अपना पचासा पूरा किया. 13 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 4 विकेट पर 122 रन है.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता को लगा चौथा झटका
11वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोलकाता को रोवमैन पॉवेल के रूप में चौथा झटका लगा. पॉवेल 20 गेंदों पर 27 रन बनाकर अशोक शर्मा की गेंद पर आउट हो गए.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता ने 10 ओवर में बनाए 80 रन
कोलकाता ने गुजरात के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं. फिलहाल कैमरून ग्रीन 22 रन और रोवमैन पॉवेल 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता ने पावरप्ले में बनाए 37 रन
कोलकाता ने गुजरात के खिलाफ पावरप्ले के शुरुआती 6 ओवर में 3 विकेट पर 37 रन बना लिए हैं. फिलहाल कैमरून ग्रीन 6 रन और रोवमैन पॉवेल 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: टिम सीफर्ट लौटे पवेलियन
चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर कोलकाता को टिम सीफर्ट के रूप में तीसरा झटका लगा. सीफर्ट 14 गेंदों पर 19 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गए.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता को लगा दूसरा झटका
दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर कोलकाता को अंगकृष रघुवंशी के रूप में दूसरा झटका लगा. रघुवंशी सिर्फ 8 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गए. 2 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 2 विकेट पर 21 रन है.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता को लगा पहला झटका
पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर ही कोलकाता को कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में पहला झटका लगा. रहाणे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. वह अपनी पहली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज का शिकार बने.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू
कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. केकेआर के लिए अजिंक्य रहाणे और टिम सीफर्ट पारी का आगाज करने मैदान पर उतरे हैं. वहीं, गुजरात टाइटंस की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पहला ओवर फेंकने आए हैं.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन
कोलकाता नाइट राइडर्स: वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, मनीष पांडे.
गुजरात टाइटंस: जेसन होल्डर, शाहरुख खान, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलाकात की प्लेइंग 11 में बदलाव
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के लिए कोलकाता ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है. फिन एलेन की जगह टिम सीफर्ट को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. वहीं, गुजरात ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव ने किया है.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score:कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11
टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता ने जीता टॉस
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
GT vs KKR मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी 7 बजे टॉस होगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस के स्क्वॉड में हुआ बदलाव
KKR के खिलाफ मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस ने अपने स्क्वॉड में एक बड़ बदलाव किया है. गुजरात ने टॉम बैंटन की जगह कॉनर एस्टरहुइजन को टीम में शामिल किया है.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती.
इम्पैक्ट प्लेयर – रोवमैन पॉवेल
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज.
इम्पैक्ट प्लेयर – प्रसिद्ध कृष्णा.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस ने इस सीजन अब तक खेले 4 मैचों में 2 जीते हैं और 2 हारे हैं. 4 अंकों के साथ गुजरात की टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर बनी हुई है. गुजरात की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स और LSG के खिलाफ पिछले दो मैचों में लगातार जीत दर्ज की है और अब वह KKR को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता को पहली जीत का इंतजार
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स को अब भी अपनी पहली जीत की तलाश है. केकेआर ने अब तक इस सीजन में ने अब तक 5 मैच खेले हैं, लेकिन एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है. हालांकि, टीम के खाते में एक अंक है, क्योंकि पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. फिलहाल केकेआर की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: किसका पलड़ा भारी?
गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें GT का पलड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें गुजरात ने 3 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता को सिर्फ एक मैच में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच बेनतीज रहा है.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रविंद्र, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजरबानी, सौरभ दुबे, दक्ष कामरा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस की पूरी टीम
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, मानव सुतार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, निशांत सिंधु, गुरनूर बराड़, अरशद खान, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, ल्यूक वुड, जयंत यादव, इशांत शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन.
GT vs KKR IPL 2026 Live Score: आज कोलकाता के सामने गुजरात की चुनौती
आईपीएल 2026 में आज (17 अप्रैल) गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. एक तरफ गुजरात की टीम लगातार दो मैच जीतकर आ रही है, तो दूसरी तरफ कोलकाता की टीम अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है.
IPL 2026, Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 25वां मुकाबला 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात ने कोलकाता को 5 विकेट से मात देकर जीत की हैट्रिक लगाई. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने 181 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में गुजरात की टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 181 रन बनाकर मैच जीत लिया. गुजरात की इस जीत के हीरो कप्तान शुभमन गिल रहे, जिन्होंने 50 गेंदों पर 86 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए. उनके अलावा, जोस बटलर ने 15 गेंदों पर 25 रन और साई सुदर्शन ने 16 गेंदों पर 22 रनों का योगदान दिया.
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी कोलकाता की टीम 180 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा 55 गेंदों पर नाबाद 79 रनों की पारी खेली, लेकिन वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए. ग्रीन के अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. रॉवमैन पॉवेल ने 27 रन बनाए, जबिक टिम सीफर्ट ने 19 रन और रमनदीप सिंह ने 17 रन जोड़े. वहीं, गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा, मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा ने 2-2 विकेट लिया, जबकि राशिद खान को एक विकेट मिला. यह गुजरात की इस सीजन 5 मैचों में लगातार तीसरी जीत है, जबकि कोलकाता के लिए 6 मैचों में 5वीं हार रही. इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है.
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
6 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines