'मेरे दिल में उनके लिए…' इस भारतीय क्रिकेटर की 'दिवानी' हुई दिग्गज की बेटी, कह दी दिल की बात

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत को दिवानी हो गई हैं। वे इंग्लैंड सीरीज के दौरान पंत के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं।

grace hayden-sara tendulkar

grace hayden-sara tendulkar

विज्ञापन

Grace Hayden: इन दिनों 2 पूर्व महान क्रिकेटर्स की बेटी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने के साथ-साथ काफी सुर्खियों में भी रहती हैं। जिनमें से एक हैं सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और दूसरी हैं ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन। सारा तेंदुलकर और ग्रेस हेडन काफी अच्छी दोस्त भी मानी जाती हैं। वहीं अब मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन ने बताया कि वे किस भारतीय खिलाड़ी को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं?

इस भारतीय क्रिकेटर की दिवानी हैं ग्रेस हेडन

भारत में इन दिनों दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 खेली जा रही है। जिसमें ग्रेस हेडन अपनी एंकरिंग से जलवा बिखेर रही हैं। इस दौरान जब ग्रेस हेडन से पूछा गया कि उनको केएल राहुल और ऋषभ पंत में से कौनसा खिलाड़ी ज्यादा पसंद है? इसका जवाब देते हुए ग्रेस ने कहा “ऋषभ पंत के लिए मेरे दिल में खास जगह है, इंग्लैंड के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज में चोट लगने के बाद भी जिस तरह से वे बल्लेबाजी करने आए थे वो काफी काबिले तारीफ है। मुझे ये काफी पसंद आया, क्योंकि पैर में चोट लगने के बाद बल्लेबाजी करना उतना आसान नहीं होता है।”

विज्ञापन

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड सीरीज में मचाया था धमाल

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने हाल ही में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। ये सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई थी। इस सीरीज में ऋषभ पंत ने कमाल का प्रदर्शन किया था। इस सीरीज में ऋषभ पंत ने 4 मैच खेले थे, इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 479 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 3 अर्धशतक निकले थे। इस सीरीज में ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 17 छक्के लगाए थे।

वहीं मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान पंत चोटिल हो गए थे। क्रिस वोक्स की एक गेंद पर रिवर्स शॉट खेलते हुए पंत को दाहिने पैर में चोट लग गई थी। गेंद इतनी तेज थी कि पंत के पैर से भी खून निकल आया था, बावजूद इसके उनको अगले दिन इंजरी के बावजूद बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। इसके बाद पंत पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ