IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में 26 फरवरी को भिड़ंत होने वाली है. भारत और जिम्बाब्वे के लिए ये मुकाबला करो या मरो का है. सेमीफाइनल के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला जीतना अहम है. हालांकि मैच से पहले भारतीय टीम के लिए खुशखबरी सामने आई है.
भारत के लिए आई गुड न्यूज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज आई है. दरअसल चेन्नई में 26 फरवरी के दिन मौसम साफ है और मैच में बारिश का खतरा नहीं है. भारत के लिए ये अच्छी खबर है, क्योंकि अगर मुकाबला बारिश के कारण रद्द होता है तो भारत को इसका नुकसान होगा.
वहीं, दूसरी तरफ चेन्नई में धूप निकली है. इस लिहाज से पिच को पर्याप्त मात्रा में धूप मिलेगी, जिससे फिरकी गेंदबाजों को मदद मिलेगी. गेंद पुरानी होने के बाद चेन्नई की पिच पर स्पिनरों को खूब मदद मिलती है. भारत के फिरकी गेंदबाज जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को आसानी से फंसा सकते हैं, जबकि टीम इंडिया के बल्लेबाज स्पिनरों को अच्छा खेलते हैं. भारत की प्लेइंग 11 में भी बदलाव हो सकता है. माना जा रहा है कि संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में जगह मिलेगी, जबकि अभिषेक शर्मा को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. अभिषेक अब तक खेले गए 4 मैच में 3 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं.
ये भी पढ़ें: फ्री में कब-कहां और कैसे देख पाएंगे भारत-जिम्बाब्वे मैच? जानें पूरी डिटेल्स
हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारत आगे
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 में अब तक 13 मैच खेले गए हैं. भारत ने 10 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे ने 3 मुकाबले जीते हैं. भारत हेड टू हेड में काफी आगे है.
भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
ये भी पढ़ें: ‘ये बहुत ही शर्मनाक रहा…’, टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद भावुक हुए दासुन शनाका, दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे…' वैभव सूर्यवंशी ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को दी
2 mins agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
20 mins agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
1 hr agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
1 hr agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
2 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
3 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
3 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines