‘ये बहुत ही शर्मनाक रहा…’, टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद भावुक हुए दासुन शनाका, दिया बड़ा बयान

T20 World Cup 2026: श्रीलंका की टीम के पास अपनी मेजबानी में हो रहे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर होम क्राउड को खुश करने का शानदार मौका था लेकिन टीम सुपर 8 के शुरुआती दोनों मैचों में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. इस हार के बाद शनाका ने भावुक बयान दिया है. आइए आपको भी बताते हैं उन्होंने क्या कहा है.

jacket (1) - 2026-02-26T123110.666
विज्ञापन

T20 World Cup 2026: श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के साथ ही टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है. टीम को अहम मुकाबले में कोलंबो के मैदान पर होम क्राउड के सामने 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा. दासुन शनाका की कप्तानी में टीम ने विश्व कप की शुरुआत जीत के साथ की थी लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बाद टीम लड़खड़ाती हुई नजर आई. सुपर 8 के पहले मैच में टीम को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था. विश्व कप से बाहर होने के बाद श्रीलंका का खेमा काफी मायूस नजर आया. कप्तान शनाका की तरफ से भी एक भावुक बयान आया. उन्होंने क्या कुछ कहा, आइए आपको भी बताते हैं.

शनाका ने दिया भावुक बयान

मैच खत्म होने के बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कहा, “हां ये बहुत ही शर्मनाक है होम क्राउड के सामने. आपको पता है कि उन्होंने हमारा कितना सपोर्ट किया. हमने मैच में शुरुआत अच्छी की थी लेकिन मिचेल सैंटनर और वो साझेदारी बहुत ही शानदार थी. वहीं मैच को हमसे दूर लेकर चली गई. हमने विकेट से इतने टर्न की उम्मीद नहीं की थी क्योंकि पिच काफी नई नजर आ रही थी. हम उन्हें 130 के स्कोर पर रोकना चाहते थे लेकिन उन्होंने बहुत ही शानदार खेल दिखाया. हम इसके लिए सैंटनर और कोले को क्रेडिट देंगे. ये एक ऐसा दिन था जिसमें हमारी बल्लेबाजी में किसी को भी शुरुआत नहीं मिल पाई.”

विज्ञापन

श्रीलंका का एक मुकाबला अभी भी बाकी

टी20 विश्व कप 2026 के मेजबान श्रीलंका के लिए इस तरह से बाहर हो जाना काफी हैरानी भरा भी रहा. सुपर 8 में श्रीलंका के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. टीम इंग्लैंड के सामने भी पस्त नजर आई, जिसके चलते 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा तो वहीं इसके बाद कीवी टीम के सामने भी टीम को 61 रनों से हार का स्वाद चखने को मिला. सुपर 8 में टीम का आखिरी मुकाबला 28 फरवरी को पाकिस्तान के साथ होना है. इस मैच में जीत हासिल कर टीम टूर्नामेंट का अंत करना चाहेगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ