Goldberg Insulted: WWE दिग्गज गोल्डबर्ग का रेसलिंग करियर काफी शानदार साबित हुआ। Saturday Night’s Main Event में दिग्गज ने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा। उनका सामना गुंथर से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए हुआ लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। फैंस उम्मीद कर रहे थे कि गोल्डबर्ग का रिटायरमेंट मैच यादगार बनेगा लेकिन यहां उनका अपमान हो गया। एक बड़ी गलती ने उनका रिटायरमेंट खराब कर दिया।
गोल्डबर्ग का रिटायरमेंट पर हुआ अपमान
गोल्डबर्ग को भले ही रिटायरमेंट मैच में हार मिली लेकिन उनका प्रदर्शन गुंथर के खिलाफ प्रशंसा के काबिल था। मैच के बाद गोल्डबर्ग रिंग में मौजूद थे। इसी बीच उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त रिंग में आए। गोल्डबर्ग ने स्पीच दी लेकिन इसे पूरा नहीं दिखाया गया। गोल्डबर्ग जैसे दिग्गज ने रेसलिंग जगत में काफी योगदान दिया है और उनके करियर से जुड़ी भावुक स्पीच को काटना किसी अपमान से कम नहीं है। इसी वजह से फैंस का पारा बढ़ गया और सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब आलोचना हुई। इस गलती को WWE ने सुधारा और गोल्डबर्ग की स्पीच की वीडियो अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट की।
गोल्डबर्ग ने वीडियो में क्या कहा?
गोल्डबर्ग ने अपने ऐतिहासिक करियर का जिक्र स्पीच में किया। उन्होंने अपने सफर और परिवार के बारे में बात की। उन्होंने इसी बीच कहा कि उनके अलावा रेसलिंग जगत में कोई दूसरा गोल्डबर्ग नहीं आएगा। उनके बाद सिर्फ एक ही गोल्डबर्ग रहेंगे, वो उनके बेटे गेज होंगे। WCW दिग्गज से मिलने के लिए इसी बीच कोडी रोड्स भी आए। अमेरिकन नाईटमेयर ने गोल्डबर्ग के लिए काफी अच्छी बातें बोली। इसी बीच फैंस ने भी दिग्गज के लिए जमकर तालियां बजाकर उनका सम्मान किया।
गोल्डबर्ग ने WWE में कौन सी चैंपियनशिप जीती है?
गोल्डबर्ग ने WWE में अपने रन के दौरान सिर्फ टॉप चैंपियनशिप जीती है। WWE में 2003 में आने के बाद गोल्डबर्ग एक बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने में सफल हुए। 2016 में जब गोल्डबर्ग ने दोबारा WWE में वापसी की, तो फैंस बेहद खुश थे। इसके बाद दिग्गज ने दो अलग-अलग मौकों पर यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर कब्जा किया। गोल्डबर्ग जब-जब चैंपियन बने हैं, फैंस का उत्साह दोगुना हुआ है।
ये भी पढ़ें:- WWE ने धमाकेदार मैच का किया ऐलान, विजेता को SummerSlam में मिलेगा बड़ा मौका, CM Punk बिखेरेंगे जलवा
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
45 mins agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
10 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines