WWE ने धमाकेदार मैच का किया ऐलान, विजेता को SummerSlam में मिलेगा बड़ा मौका, CM Punk बिखेरेंगे जलवा

WWE ने एक बड़े मैच का ऐलान कर दिया है, जिसमें 5 अलग-अलग स्टार्स हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे। विजेता को गुंथर के खिलाफ SummerSlam 2025 में वर्ल्ड टाइटल मैच मिलेगा। सीएम पंक भी इस मुकाबले में दिखाई देंगे।

WWE, CM Punk, Triple H

WWE ने बड़ा मैच किया बुक (Image Credit: Instagram/tripleh)

WWE Makes Big Announcement: Saturday Night’s Main Event और Evolution का सफलतापूर्वक समापन देखने को मिल गया है। अब SummerSlam पर WWE फैंस की नजर है। ट्रिपल एच ने इस शो को शानदार बनाने के लिए कमर कस ली है। Raw के लिए धमाकेदार मैच का ऐलान हो गया है, जहां विजेता को SummerSlam के लिए बड़ा मौका मिलेगा।

विज्ञापन

WWE ने गौंटलेट मैच का किया ऐलान

Evolution 2025 के दौरान WWE ने धमाकेदार ऐलान किया। उन्होंने बताया कि सीएम पंक, एलए नाइट, ब्रॉन ब्रेकर, जे उसो और पेंटा के बीच गौंटलेट मैच Raw में देखने को मिलेगा। इसी बीच विजेता को SummerSlam 2025 में गुंथर के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच मिलेगा। पंक कुछ समय से बाहर थे लेकिन अब वो भी अपना जलवा बिखेरेंगे। यह मैच काफी लंबा चल सकता है और इससे Raw के शोज में चार चांद लग सकते हैं।

विज्ञापन

क्या हैं गौंटलेट मैच के नियम?

गौंटलेट मैचों का आयोजन काफी साल से देखने को मिल रहा है। इस तरह के मुकाबले फैंस बहुत पसंद करते हैं। यह हमेशा ही 4 या उससे ज्यादा स्टार्स के बीच होता है। दो सुपरस्टार्स मैच की शुरुआत करेंगे। जब तक कोई एक पिनफॉल या सबमिशन से एलिमिनेट नहीं हो जाता, अगला रेसलर एंट्री नहीं करेगा। यह चीज लगातार आगे बढ़ेगी, जब तक अंत में दो रेसलर नहीं बच जाते। उनमें से जो जीतेगा, वो विजेता कहलाएगा।

विज्ञापन

गुंथर ने हाल ही में दिग्गज को रिटायर किया है

गुंथर के पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है और वो काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने Saturday Night’s Main Event में गोल्डबर्ग का सामना किया। यह गोल्डबर्ग का रिटायरमेंट मैच था। रिंग जनरल ने दिग्गज को पराजित किया और अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की। गुंथर काफी शानदार मोमेंटम के साथ SummerSlam का हिस्सा रहेंगे। ऐसे में Raw में फैटल 5 वे मैच जीतने वाले स्टार के लिए चीजें आसान नहीं रहने वाली हैं। गुंथर का एलए नाइट और सीएम पंक से पहले ही मैच टीज हो गया है। जे उसो के साथ उनकी दुश्मनी रही है। इसी वजह से इनमें से किसी रेसलर को जीत मिल सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ