MLC 2025: मेजर लीग क्रिकेट 2025 का आठवां मैच वाशिंगटन फ्रीडम और लॉश एंजिल्स नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में वाशिंगटन फ्रीडम के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल का धमाका देखने को मिला, लंबे समय के बाद फैंस को मैक्सवेल के बल्ले से ऐसी शानदारी पारी देखने को मिली है। इससे पहले आईपीएल 2025 में और 2024 में मैक्सवेल बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे, लेकिन अब शतक लगाकर उन्होंने वापसी के संकेत दे दिए हैं।
मैक्सवेल ने जड़ा शानदार शतक
इस मैच में वाशिंटन फ्रीडम के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने लॉश एंजिल्स नाइट राइडर्स के गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए शतक लगाया। मैच में मैक्सवेल ने 49 गेंदों पर नाबाद 106 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान मैक्सवेल ने 13 छक्के और महज 2 चौके लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 216.33 का रहा।
एक समय बल्लेबाजी के दौरान मैक्सवेल 15 गेंदों पर महज 11 रन बनाकर खेल रहे थे, जिसमें कोई बाउंड्री उनके बल्ले से नहीं निकली थी। उसके बाद मैक्सवेल ने गेंदबाजों को मारना शुरू किया और अगली 34 गेंदों पर 95 रन ठोक डाले। मैक्सवेल ने 48 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया था।
वाशिंगटन फ्रीडम ने बनाए 208 रन
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वाशिंगटन फ्रीडम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए थे। जिसमें कप्तान मैक्सवेल के 106 रन शामिल रहे। इसके अलावा मिचेल ओवन ने 32 रन की पारी खेली थी। वहीं लॉश एंजिल्स नाइट राइडर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तनवीर सांघा और कॉर्न ड्राई ने 2-2 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- SL vs BAN: आ गया WTC 2025-27 का पहला शतक, 2 खिलाड़ियों ने पहले दिन लगाई सेंचुरी
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
16 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
37 mins agoLIVE: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी
58 mins agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
1 hr agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines