IPL 2025: पंजाब किंग्स की टीम क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में पहुंच गई है। जिसके बाद पंजाब किंग्स का सामना अब फाइनल में आरसीबी के साथ होगा। इस बीच पंजाब किंग्स के धाकड़ खिलाड़ी ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। जी हां हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की, जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।
साल 2012 में किया था डेब्यू
ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने साल 2012 में अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया था। जिसके बाद से उन्होंने 149 वनडे मैच खेले थे, इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 3990 रन बनाए थे। जिसमें उनके बल्ले से 23 अर्धशतक, 4 शतक और 1 दोहरा शतक निकला था। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए मैक्सवेल 77 विकेट चटकाए थे, जिसमें उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 40 रन देकर 4 विकेट लेना रहा था।
वनडे विश्व कप 2023 में खेली थी यादगार पारी
वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल ने अपने वनडे करियर की सबसे बेहतरीन पारी खेली थी। इस मैच में चोट के बावजूद एक पैर पर खड़े होकर मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी। एक समय इस मैच पर अफगानिस्तान ने अपना शिकंजा कस लिया था, लेकिन ने मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए उनके मुंह से जीत छीन ली थी। इस मैच में मैक्सवेल ने 128 गेंदों पर 201 रन की नाबाद पारी खेली थी। जिसमें 21 चौके और 10 छक्के शामिल थे।
मैक्सवेल ने अपना आखिरी वनडे इटरनेशनल मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान खेला था। वहीं इस टूर्नामेंट के बाद स्टीव स्मिथ ने भी वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी से मार्कस स्टोयनिस ने भी वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
चोट के चलते आईपीएल 2025 से भी हुए बाहर
आईपीएल 2024 मैक्सवेल के लिए बेहद खराब रहा था, जिसके बाद मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी ने इस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया था। वहीं मेगा ऑक्शन में इस बार पंजाब किंग्स ने मैक्सवेल पर भरोसा जताया। पंजाब ने इस खिलाड़ी को 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन ये सीजन भी उनके लिए बेहद खराब रहा। कुछ मैचों में फ्लॉप होने के बाद मैक्सवेल चोटिल होकर सीजन से बाहर हो गए थे।