PBKS vs MI: शशांक पर बुरी तरह भड़के श्रेयस अय्यर, कप्तान ने हाथ तक नहीं मिलाया, देखें VIDEO

PBKS vs MI: क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स की जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर टीम के साथ खिलाड़ी शशांक सिंह पर बुरी तरह भड़कते हुए दिखाई दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, इस दौरान अय्यर ने शशांक से हाथ भी नहीं मिलाया था।

shreyas iyer angry shashank singh

श्रेयस अय्यर (X/@academy_dinda)

IPL 2025 PBKS vs MI: पंजाब किंग्स ने क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। अब फाइनल में पंजाब किंग्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कड़ी चुनौती होने वाली है। इससे पहले ये दोनों टीमें क्वालीफायर 1 में आमने-सामने हुई थी, जिसमें आरसीबी ने बाजी मारी थी। क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कमाल की पारी खेली थी, वहीं मैच के बाद श्रेयस टीम के साथी खिलाड़ी शशांक सिंह पर बुरी तरह भड़कते हुए नजर आए।

विज्ञापन

शशांक सिंह पर भड़के कप्तान अय्यर

मैच के बाच कप्तान श्रेयस अय्यर टीम के साथ खिलाड़ी शशांक सिंह पर भड़कते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने शशांक से हाथ तक नहीं मिलाया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी के दौरान जब थोड़ा फंसा हुआ था, तो शशांक बल्लेबाजी करने आए थे और दूसरे छोर पर उनके साथ कप्तान अय्यर थे।

विज्ञापन

वहीं मुंबई की तरफ से जब 17वां ओवर ट्रेंट बोल्ट डाल रहे थे तो शशांक रन आउट हो गए। शशांक इस रन को पूरा कर सकते थे लेकिन वे बीच में थोड़े धीमे पड़ गए थे। हार्दिक पांड्या ने डायरेक्ट थ्रो मारकर शशांक को पवेलियन का रास्ता दिखाया और वे महज 2 रन बनाकर आउट हुए। जिसके चलते अय्यर को शशांक पर गुस्सा करते हुए देखा गया।

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी

इस मैच में श्रेयस अय्यर ने कमाल की पारी खेलकर पंजाब किंग्स को क्वालीफायर 2 में जीत दिलाई। बुमराह से लेकर ट्रेंट बोल्ट तक की यॉर्कर को इस मैच में अय्यर ने बाउंड्री के पार पहुंचाया था। अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 87 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 8 छक्के निकले थे। श्रेयस को उनकी इस शानदार पारी के चलते प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इसके साथ ही पंजाब किंग्स ने 11 साल के बाद फाइनल में अपनी जगह बनाई।

विज्ञापन

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन बनाए थे। पंजाब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अजमतुल्लाह ओमरजई ने 4 ओवर में 43 रन देकर सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए। इसके बाद पंजाब किंग्स ने इस लक्ष्य को 19 ओवर में भी हासिल कर लिया था। कप्तान अय्यर ने 19वें ओवर में अश्विनी कुमार की 4 गेंदों पर लगातार 4 छक्के लगाकर मैच को खत्म किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ