WWE SummerSlam का नहीं बनीं हिस्सा, तो टूट जाएगा इस खूबसूरत चैंपियन का दिल, खुद को नहीं कर पाएंगी माफ

WWE का साल का दूसरा सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam है। इस बार यह दो नाईट का देखने को मिलेगा। अब एक खूबसूरत चैंपियन ने बताया कि अगर शो में उन्हें मौका नहीं मिला, तो वो खुद को माफ नहीं करेंगी।

WWE, SummerSlam, Giulia

जूलिया का SummerSlam पर बड़ा बयान

विज्ञापन

Giulia on SummerSlam: WWE का अगला बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2025 है। यह इवेंट दो नाईट का होने वाला है। इतिहास में पहली बार समर का सबसे बड़ा शो दो हिस्सों में देखने को मिलेगा। इसी वजह से ज्यादा से ज्यादा सुपरस्टार्स इसका हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, WWE हर एक रेसलर को शो में जगह नहीं दे पाएगा। इसी बीच खूबसूरत चैंपियन जूलिया ने बड़ा बयान दिया और कहा कि अगर उन्हें SummerSlam में जगह नहीं मिली, तो वो खुद को माफ नहीं करेंगी।

जूलिया बनना चाहती हैं SummerSlam 2025 का हिस्सा

जूलिया ने WrestleMania 41 के बाद अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया और अभी वो SmackDown का हिस्सा हैं। वो विमेंस यूएस चैंपियनशिप होल्ड कर रही हैं। जूलिया ने हाल ही में Neitro V को इंटरव्यू दिया। इसी बीच उन्होंने बताया कि SummerSlam दो नाईट का होने वाला है और इसके बावजूद अगर उन्हें इवेंट में कुछ भी करने का मौका नहीं मिलता है, तो वो खुद को माफ नहीं कर पाएंगी। साफ तौर पर जूलिया को उम्मीद है कि वो WWE के दूसरे सबसे बड़े इवेंट में जलवा बिखेरेंगी। अगर मौका नहीं मिला, तो उनका दिल टूट जाएगा।

विज्ञापन

जूलिया ने विमेंस यूएस चैंपियनशिप कब जीती?

जूलिया ने Raw द्वारा अपने मेन रोस्टर करियर की शुरुआत की लेकिन फिर उन्हें SmackDown का हिस्सा बना दिया गया इसके बाद जूलिया ने उस समय की विमेंस यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन जेलिना वेगा को निशाना बनाया। दोनों के बीच 27 जून 2025 को SmackDown में मैच हुआ। इसमें जूलिया ने जीत दर्ज की और वो नई विमेंस यूएस चैंपियन बन गईं। अभी उनके टाइटल रन की सिर्फ शुरुआत है और फैंस उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

WWE SummerSlam में किससे होना चाहिए जूलिया का मैच?

जूलिया की अभी जेलिना वेगा के साथ दुश्मनी चल रही है लेकिन इसका जल्द ही अंत हो सकता है। SummerSlam जैसे बड़े इवेंट में उन्हें तगड़े विरोधी की जरूरत होगी। WWE चाहे, तो विमेंस यूएस चैंपियन की नाया जैक्स और बियांका ब्लेयर के खिलाफ दुश्मनी शुरू हो सकती है। जूलिया को अगर SummerSlam में जगह बनानी है, तो फिर किसी टॉप स्टार के खिलाफ जाने का फैसला लेना होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ