308 रन, 20 छक्के, 2 शतक, T20I में बल्लेबाजों का तांडव, IPL 2026 के बीच हुआ नया धमाका

आईपीएल 2026 के बीच ऑस्ट्रिया की टीम जर्मनी दौरे पर है, जहां पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले मैच में जर्मनी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया और टी-20 में 300 से ज्यादा रन बनाने वाली चौथी टीम बन गई.

Cricket News - 2026-05-02T173748.969
विज्ञापन

GER vs AUT: आईपीएल 2026 के बीच जर्मनी और ऑस्ट्रिया के बीच ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया. इस मैच में जर्मनी ने 308 रनों का विशाल स्कोर बनाया. जर्मनी की ओर से सलामी बल्लेबाज ने खूब रन बनाए और ऑस्ट्रिया के गेंदबाजी विभाग की पोल खोल दी. जर्मनी के सलामी बल्लेबाज बेन कोहलर कौडमोर और मुसद्दीक हुसैन ने शतकीय पारी खेली और ऑस्ट्रिया को चारों खाने चित कर दिया.

जर्मनी ने बनाए 308 रन

ऑस्ट्रिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी जर्मनी ने शानदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 308 रन बना डाले. सलामी बल्लेबाज बेन कोहलर कौडमोर और कप्तान मुसद्दीक अहमद ने पहले विकेट के लिए 238 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की. कैडमोर अंत तक नबाद रहे और कोई भी बल्लेबाज उन्हें आउट नहीं कर सका. उन्होंने 58 गेंदों में 133 रनों की पारी खेली. उन्होंने 17 चौके और 6 छक्के अपने नाम किए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 229.31 का रहा, जबकि मुसद्दीक अहमद ने 48 गेंदों में 122 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

उन्होंने 11 चौके और 10 छक्के अपने नाम किए. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर विरोधी टीम की हवा निकाल दी. इसके अलावा नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे शाहिद अफरीदी ने 14 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए.

ऑस्ट्रिया की ओर से सबसे महंगे गेंदबाज करणबीर सिंह रहे. उन्होंने 2 ओवर में 35 रन खर्च किए और 17.50 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए. दूसरे महंगे गेंदबाज वकार जल्माई रहे. उन्होंने 17 की इकोनॉमी रेट के साथ 34 रन खर्च किए.

146 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रिया

309 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी ऑस्ट्रिया 15.1 ओवर में 146 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रिया की ओर से करणबीर सिंह ने 39 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली, उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के जमाए. उनके बाद कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा समय के लिए पांव नहीं जमा सका. बिलाल जलमाई ने 4, अमर नईम 1,अरमान रंधावा 8, इरफान सफी 15, बसीर खान 6 रन पर पवेलियन लौटे. इस तरह जर्मनी ने 162 रनों से जीत हासिल कर नया इतिहास रचा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ